चंडीगढ़ प्रवास में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी का भव्य स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुआ मार्गदर्शन

June 11, 2026
Chandigarh,
CHANDIGARH

चंडीगढ़ प्रवास में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी का भव्य स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुआ मार्गदर्शन

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रकाश चंद्र जी के चंडीगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, गतिविधियों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में श्री प्रकाश चंद्र जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका प्रेरणादायी संबोधन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा एवं उत्साह का स्रोत बना।

इस अवसर पर श्री अरविंद धूमल जी, श्री विक्रांत शर्मा जी, श्री प्रदीप मोंगिया जी, श्री सुरेश गुप्ता जी, श्री अनिल शर्मा जी एवं श्री शुभ आदेश मित्तल जी पूरे प्रवास के दौरान उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह चंडीगढ़ प्रवास संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं आगामी गतिविधियों के लिए नई प्रेरणा प्रदान करने वाला एक सफल एवं यादगार अवसर सिद्ध हुआ।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please