जयपुर प्रांत की महिला इकाइयों ने आयोजित किया “स्वयं सिद्ध एग्जीबिशन 2026”

August 5, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

आज लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत की वैशाली नगर एवं हेरिटेज महिला इकाइयों द्वारा राजवाड़ा, वैशाली नगर में आयोजित “स्वयं सिद्ध एग्जीबिशन 2026” का सफल आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री K.K. बिश्नोई जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित महिला उद्यमियों में आत्मविश्वास, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा का संचार किया।

इस सफल आयोजन को साकार करने में वैशाली नगर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सारिका जी एवं हेरिटेज इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रुपाली जी ने अपनी समर्पित टीम के साथ उत्कृष्ट नेतृत्व एवं संगठन क्षमता का परिचय दिया। साथ ही राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग पूरे आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार रहा।

कार्यक्रम में जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र जी एवं श्री मनीष जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के संगठन के संकल्प को और अधिक सशक्त किया।

इस प्रेरणादायी आयोजन की सफलता के लिए सभी बहनों, उद्यमियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please