श्रम संहिताओं पर कार्यशाला का शुभारंभ, उद्यमियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
मध्यप्रदेश में श्रम संहिताओं के पूर्व प्रकाशन संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ माननीय कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री रघुराज राजेंद्र जी (PS Labour) तथा मध्यप्रदेश के लेबर कमिश्नर श्री संदीप जी आर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में सहायक आयुक्त श्री बी.पी. सिंह एवं डिप्टी कमिश्नर श्री आशीष पालीवाल द्वारा नई श्रम संहिताओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, नियमों एवं उनके उद्योगों पर प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में Laghu Udyog Bharati की ओर से श्री बी.के. नेमा, श्री मुकुंद केशरी, रवि गंगवानी, पवन खुबानी एवं श्री आशीष पोद्दार जी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला उद्योग जगत एवं श्रम विभाग के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।