मध्यप्रदेश के रतलाम में जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित थीमैटिक कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों, नवीन नियमों एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अतुल वाजपेयी, फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री शैलेंद्र गुप्ता, नापतौल विभाग के सहायक निरीक्षक अधिकारी श्री भारत भूषण, हॉर्टिकल्चर विभाग से प्रवीण जायसवाल तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों को उद्योग संचालन, खाद्य सुरक्षा, माप-तौल मानकों, कृषि एवं हॉर्टिकल्चर से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने उद्योगों से जुड़े नए नियमों एवं हालिया संशोधनों की भी जानकारी साझा की, जिससे उद्यमियों को व्यवसाय संचालन में उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
लघु उद्योग भारती की नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई रतलाम की ओर से अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव मनेन्द्र (रिंकू) कृष्णानी, मीडिया प्रभारी विजय माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य योगेश परमार, शांतिलाल चौहान, पुनीत अरोरा, प्रियेश गादिया सहित सदस्य हार्दिक परिहार, शैलेन्द्र राठौड़, नूतन लालन एवं अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को वार्षिक कैलेंडर भेंट कर संगठन की गतिविधियों एवं उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई।