लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई, हिमाचल प्रदेश की मासिक बैठक का आयोजन 13 अगस्त 2026 को इकाई अध्यक्ष श्री राघव आचार्य जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में इकाई के पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सभी सदस्य अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में मनाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 20 अगस्त को नालागढ़ इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से नए उद्यमियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में श्री रामेश्वर प्रजापति जी के सहयोग से एक नए सदस्य को इकाई से जोड़ा गया।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगामी समय में रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही अगली मासिक बैठक 10 सितंबर 2026 को श्री हरबंस पटियाल जी की फैक्टरी में आयोजित करने का निर्णय हुआ।
बैठक में संरक्षक श्री लाला रूप नारायण जी, प्रदेश संरक्षक श्री हरबंस पटियाल जी, प्रदेश सचिव श्री नवीन रावत जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रामेश्वर प्रजापति जी, इकाई अध्यक्ष श्री राघव आचार्य जी, महासचिव श्री इंद्रजीत प्रजापति जी सहित श्री धैर्य मित्तल जी एवं श्री मुकुंद उपाध्याय जी उपस्थित रहे। बैठक के सफल आयोजन में सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।