बिजनौर में लघु उद्योग भारती ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

August 17, 2026
Bijnor,
UTTAR PRADESH

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती जिला बिजनौर द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य मार्ग नगीना रोड स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड से प्रारंभ होकर वी.के.आई.टी. कॉलेज तक रहा। तिरंगा यात्रा में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों के श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री इंजीनियर मणि खन्ना ने अपने संबोधन में महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अमूल्य योगदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे तथा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए।

जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश अरोड़ा जी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में उद्योग जगत को विकास और नवाचार के लिए निरंतर नए अवसर प्राप्त हुए हैं तथा देश के उद्योग स्वतंत्र वातावरण में निरंतर प्रगति कर रहे हैं।

उपाध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल जी ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय उद्योग जगत की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्यमियों एवं श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती भारत सरकार द्वारा उद्योगों एवं एमएसएमई के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराने तथा उनका लाभ उद्यमियों तक पहुंचाने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

नगर अध्यक्ष श्रीमती दीपा अरोड़ा जी ने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने “स्वतंत्र भारत—स्वावलंबी भारत” का संदेश देते हुए देश की आर्थिक एवं औद्योगिक शक्ति को और मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम ने उद्यमियों, श्रमिकों और संगठन के सदस्यों के बीच राष्ट्रीय एकता, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please