मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में लघु उद्योग भारती, लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष श्री जगमोहन गोयल एवं जिला सचिव श्री मयंक मित्तल ने सहभागिता की। बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उद्यमियों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को उद्योगों से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों से उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में समन्वित एवं सकारात्मक कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल सके।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया तथा उद्योग हित में प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।