लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजेश अरोड़ा जी एवं अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी श्री अतीत अग्रवाल जी का महाकालेश्वर (मक्सी रोड) औद्योगिक क्षेत्र इकाई में प्रवास हुआ। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय औद्योगिक समस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, नालियों का निर्माण एवं रखरखाव, नियमित साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के स्थायी समाधान के लिए उद्योगों की एक पंजीकृत समिति का गठन किया जाए। इस समिति के माध्यम से प्रशासन की योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध संसाधन शुल्क एवं अन्य प्रावधानों का उपयोग कर इन समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है। इस विषय पर आगामी बैठकों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का भी सुझाव दिया गया।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान पर भी चर्चा हुई तथा इसे अगले सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष श्री सुनील पिठवे, उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश गुप्ता एवं श्री मुस्तफा भाई, सहसचिव श्री सचिन जैन, श्री अशोक जैन, श्री दिनेश राठौर, श्री अंकित गादिया सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।