रतलाम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी का संक्षिप्त प्रवास, संगठन विस्तार एवं प्रदेश स्तरीय महाआयोजन पर हुई चर्चा

July 29, 2026
Ratlam,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती, मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी का रतलाम में संक्षिप्त प्रवास हुआ। इस अवसर पर रतलाम की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में उद्यम विकास, एमएसएमई से जुड़े विषयों, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी 2–3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाआयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक के उपरांत लघु उद्योग भारती नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क (क्लस्टर) इकाई की ओर से श्री अरुण सोनी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महाकौशल महिला कार्य प्रभारी एवं अंचल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया सोनी (कटनी) सहित रतलाम की चारों इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जावरा रोड औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल सारडा, क्लस्टर इकाई के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मारू, सचिव श्री मनेंद्र (रिंकू) कृष्णानी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री चंद्रप्रकाश अवतानी, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण कसेरा, दिलीप नगर इकाई के संयोजक श्री संदीप सकलेचा, सह-संयोजक श्री ललित चोपड़ा, रतलाम शहर इकाई से श्री कुंदन सोनी एवं श्री राजेश राका, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा अवतानी, सचिव श्रीमती कामिनी नेमानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा कुमावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार तथा आगामी प्रदेश स्तरीय आयोजनों की प्रभावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please