राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं पर एवीवीएनएल की बैठक आयोजित
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं की सुनवाई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु एवीवीएनएल द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती की ओर से प्रतिनिधि श्री राम रतन जागेटिया एवं श्री सुरेश कोगटा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जसवंतपुरा ग्रिड पर लगातार हो रही अत्यधिक ट्रिपिंग की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योगों के संचालन पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान एवं आवश्यक तकनीकी सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सनग्लो सूटिंग सहित अन्य दो प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमति बनी।
बैठक में औद्योगिक उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति को अधिक सुचारु, स्थिर एवं उद्योग अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।