राष्ट्रवाद एवं लोकतंत्र की विजय पर लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर ने मनाया भव्य “जीत उत्सव”

May 7, 2026
Meerut,
UTTAR PRADESH

राष्ट्रहित एवं लोकतंत्र की विजय का उत्सव मनाया

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा राष्ट्रहित एवं लोकतंत्र की विजय के प्रतीक स्वरूप पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य “जीत उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरठ के ध्यानचंद नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई एवं झालमुड़ी खिलाकर खुशियाँ साझा कीं तथा राष्ट्रहित में प्राप्त जनादेश का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी, महामंत्री श्री राजीव गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी, संगठन कार्य प्रमुख श्री अंकुश जी, सचिव श्री सुधांशु जी, मीडिया प्रभारी श्री रूपक जी, सचिव श्री विवेक मित्तल जी, जिला अध्यक्ष श्री सौरभ सिंघल जी, श्री अमित रस्तोगी जी, श्री विकास अग्रवाल जी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन, विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की विचारधारा में जनविश्वास का प्रतीक है। सभी सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराते हुए देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं गौरव का भाव परिलक्षित हुआ।

— विज्ञप्ति
लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please