रीगस औद्योगिक क्षेत्र में इकाई विस्तार अभियान सफल, सदस्यता लक्ष्य पूर्ण
लघु उद्योग भारती के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत 23 जुलाई 2026 को जयपुर प्रांत की टीम ने रीगस औद्योगिक क्षेत्र का प्रवास कर इकाई गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस दौरान जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा, श्री मोहन लाल खोज तथा प्रांत सचिव श्री मनीष जौहरी ने स्थानीय उद्यमियों से व्यापक संवाद स्थापित किया।
इकाई संयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री के. के. तोतला एवं श्री मोनिन्दर सिंह के सहयोग से सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा नई इकाई के गठन हेतु आवश्यक सदस्य संख्या पूर्ण कर ली गई। इस उपलब्धि से क्षेत्र में लघु उद्योग भारती के संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी और स्थानीय उद्यमियों को संगठन के माध्यम से अधिक प्रभावी मंच प्राप्त होगा।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने नवसदस्यों का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय सहयोग से रीगस औद्योगिक क्षेत्र में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी तथा MSME क्षेत्र के हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती परिवार ने सभी नवसदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सक्रिय संगठनात्मक योगदान की शुभकामनाएँ दीं।