लघु उद्योग भारती भोपाल महिला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 23 जुलाई 2026 को लघु उद्योग भारती कार्यालय, उद्यम सेतु, गोविंदपुरा, भोपाल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में महिला इकाई की 15 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय प्रतिभा शुक्ला जी ने लघु उद्योग भारती के वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं औद्योगिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला उद्यमियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली आगामी प्रदर्शनी की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन की जानकारी सभी सदस्याओं को दी गई तथा सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी से आवश्यक Google Form भी भरवाए गए।
बैठक में संगठन के सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने पर भी विशेष चर्चा हुई। उपस्थित सदस्याओं ने नए उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन सभी सदस्याओं के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।