लघु उद्योग भारती एवं अरावली कॉलेज के मध्य हुए एमओयू के तहत अरावली कॉलेज के सिविल संकाय के विद्यार्थियों के लिए निर्माणाधीन साइट का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। साइट विजिट में सिविल संकाय के लगभग 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सिविल निर्माण कार्यों के विभिन्न चरणों का बारीकी से अवलोकन किया तथा साइट पर संचालित निर्माण गतिविधियों से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को निर्माण प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं वास्तविक कार्यस्थल की परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला।
साइट विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें उद्योग एवं कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं से परिचित कराना रहा।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती गिरवा इकाई की ओर से सचिव श्री प्रखिल सामर, पूर्व अध्यक्ष श्री हरि ओम पालीवाल, सहकोषाध्यक्ष श्री विप्लव मेहता एवं प्रोजेक्ट हेड श्री गणेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं अरावली कॉलेज की ओर से फैकल्टी श्री विधीत जी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।
लघु उद्योग भारती एवं अरावली कॉलेज की यह पहल विद्यार्थियों को शिक्षा, उद्योग एवं वास्तविक कार्यक्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।