लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न – सेवा कार्यों की रूपरेखा तय
दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार को लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ की कार्यकारिणी बैठक कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज जी अग्रवाल के औद्योगिक प्रतिष्ठान राज लक्ष्मी मार्बल प्राइवेट लिमिटेड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के आगामी 25 अप्रैल 2026 को स्थापना के 32 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर 27 अप्रैल 2026, सोमवार को सेवा कार्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री पवन जी रजनीगंधा एवं श्री राजेश जी गोयल को कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सहमति प्रदान की गई। प्रदेश के निर्देशानुसार सेवा कार्यों के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा शिविर, नेत्र जांच, चश्मा वितरण एवं श्रमिकों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम स्थल के रूप में मार्बल एसोसिएशन एग्जिबिशन हॉल पर सहमति बनी।
अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।
सचिव
लघु उद्योग भारती, किशनगढ़