लघु उद्योग भारती, वैशाली नगर महिला इकाई, जयपुर द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2026 को अंजली जी के कार्यालय में मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ हुआ तथा बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका जी द्वारा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 1 एवं 2 अगस्त को महल रजवाड़ा में आयोजित होने वाली “स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सात महिला उद्यमियों द्वारा ₹2100/- की नॉन-रिफंडेबल टोकन राशि जमा कर अपने स्टॉल बुक किए गए। यह निर्णय सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया, जो आयोजन के प्रति उत्साह और सहभागिता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आयोजित बैठक में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, 24, 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भी अधिकतम उपस्थिति के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया गया।
यह बैठक संगठन की सक्रियता, महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी एवं आगामी आयोजनों की सफलता हेतु एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
धन्यवाद 🙏
मोनिका गुप्ता
सचिव, वैशाली नगर
जयपुर