लघु उद्योग भारती की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पालरा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी का शुभारंभ

August 5, 2026
Ajmer,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों के लिए हर्ष का विषय है कि पालरा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से की जा रही आदर्श नगर थाना की पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग आज पूर्ण हो गई। इस महत्वपूर्ण पहल से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उद्योगपतियों एवं श्रमिकों को सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होने से उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिलेगा।

पुलिस चौकी का उद्घाटन राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेश रावत के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, आईजी डॉ. रवि शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु जांगिड़ तथा सीआई श्री ओमप्रकाश मीणा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्योग जगत की ओर से श्री राजेश बंसल ने औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने पालरा औद्योगिक क्षेत्र में जल आपूर्ति क्षमता को पाँच गुना बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर क्षेत्र को शहर से शीघ्र जोड़ने तथा रीको द्वारा आवंटित पुलिस चौकी परिसर पर लगाए गए जीएसटी के विषय में पुलिस मुख्यालय एवं संबंधित विभाग से विचार-विमर्श कर आवश्यक समाधान कराने का आग्रह किया। साथ ही, भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप इस पुलिस चौकी को पूर्ण थाना में उन्नत करने की मांग भी रखी।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दशरथ तंवर, श्री राजेश बंसल, श्री अशोक मोतियानी, श्री महेंद्र सिंह रावत, श्री गौरव बाहेती, श्रीराम फतेहपुरिया, श्री संजय गर्ग, श्री नितेश जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस पहल से पालरा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण विकसित होगा तथा औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please