लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत द्वारा नवनियुक्त उपायुक्त उद्योग प्रवर्तन एवं हथकरघा विभाग श्रीमती कुसुम जी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदेश सचिव श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती की मासिक पत्रिका “उद्योग टाइम्स” की प्रति भी भेंट की और संगठन की गतिविधियों, MSME क्षेत्र के विकास तथा उद्यमियों के हितों के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों से अवगत कराया।
बैठक के दौरान उद्योग एवं हथकरघा क्षेत्र के विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन तथा शासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती कुसुम जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के उद्योग एवं हथकरघा क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा उद्यमियों को अधिक प्रभावी सहयोग एवं सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।