लघु उद्योग भारती के भरतपुर प्रवास से संगठन विस्तार को मिली नई दिशा, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास पर विशेष जोर

July 28, 2026
Bharatpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं उद्यमियों के हितों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भरतपुर जिले का महत्वपूर्ण प्रवास किया गया। जयपुर अंचल महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में भरतपुर जिले की पाँच इकाइयों में से चार इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बयाना इकाई से अध्यक्ष श्री नितिन बंसल, सचिव श्री केतन जी एवं कोषाध्यक्ष, पहाड़ी इकाई से अध्यक्ष श्री दौलत जी, महिला इकाई से अध्यक्ष श्रीमती हरप्रीत कौर, सचिव श्रीमती राधा जी एवं अन्य महिला सदस्य तथा मुख्य इकाई से सचिव श्री राहुल बंसल ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

प्रांत स्तर से संयुक्त सचिव श्री सी.के. व्यास, प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रांत सह महामंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय जी, प्रांत स्किल प्रभारी एवं जगतपुरा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ तथा केंद्रीय महिला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती अलका गौड़ की उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की भावी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार और जिला स्तर पर गतिविधियों को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में भरतपुर जिले की सभी इकाइयों में नियमित मासिक बैठकों के आयोजन, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जिले स्तर पर भव्य उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थानीय युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास केंद्र (स्किल सेंटर) स्थापित करने की योजना पर गंभीर मंथन किया गया। जयपुर में सफलतापूर्वक संचालित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी।

बैठक का एक प्रमुख विषय महिलाओं के “स्वयं सिद्धा” अभियान का विस्तार रहा। सभी इकाइयों तक इस अभियान को प्रभावी रूप से पहुँचाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, सफल उद्यमियों की प्रेरक कहानियों एवं विभिन्न अभियानों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

इस दौरान स्थानीय उद्यमियों ने खनन विभाग, विद्युत विभाग, रॉयल्टी, सरचार्ज तथा अन्य औद्योगिक समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर शीघ्र प्रतिनिधित्व एवं पत्राचार कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी, ताकि उद्योगों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।

बैठक सकारात्मक, उत्साहपूर्ण और परिणामोन्मुख वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भरतपुर जिले में लघु उद्योग भारती को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी संगठन के रूप में स्थापित करने, उद्यमियों के हितों की रक्षा करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा कौशल विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा और इससे भरतपुर जिले में लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक गति मिलने की उम्मीद है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please