आबू रोड रीको कार्यालय में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चेतन राम जी का स्वागत
आबू रोड स्थित रीको कार्यालय में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर श्री चेतन राम जी की नियुक्ति होने पर लघु उद्योग भारती द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने उन्हें माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चेतन राम जी ने उद्योगों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने संबंधित कार्यों एवं समस्याओं के समाधान हेतु सीधे उनसे संपर्क करें, ताकि उद्योगों के कार्यों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित उद्योगजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रीको कार्यालय एवं उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।