लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कानपुर ने आयोजित की सरकारी योजनाओं पर जागरूकता बैठक

July 28, 2026
Kanpur Nagar,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई, कानपुर द्वारा महिला उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा वर्मा ने की। कार्यक्रम में श्री अमित बाजपेयी, संयुक्त आयुक्त, एमएसएमई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री अमित बाजपेयी ने महिला उद्यमियों को उद्यम पंजीकरण, वित्तीय सहायता, औद्योगिक विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से Udyam Registration में NIC Code के सही चयन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उचित श्रेणी का चयन भविष्य में सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहनों का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

बैठक के दौरान महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में 30 महिला उद्यमियों के समूह द्वारा क्लस्टर विकास एवं कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर (Common Facilitation Centre) की स्थापना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण, औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की बिडिंग प्रक्रिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत ऋण एवं सब्सिडी, CGTMSE योजना के माध्यम से बिना कोलेटरल ऋण की सुविधा, MSME इकाइयों के लिए CC Limit में 20 प्रतिशत तक वृद्धि, सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक विकास योजना तथा Online Dispute Resolution (ODR) Tool के माध्यम से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय भुगतान की रिकवरी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित महिला उद्यमियों ने सुझाव दिया कि आगामी बैठक में GST एवं GST से संबंधित दस्तावेज़ी प्रक्रिया, Compliance तथा Financial Literacy (वित्तीय साक्षरता) पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाए, जिससे महिला उद्यमियों को वित्तीय प्रबंधन एवं कर अनुपालन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में श्रीमती जूही मांगलिक, श्रीमती रीता मेहरा, श्रीमती दीप्ति दुबे, डॉ. रोनल कुमार, सुश्री शिल्पी शर्मा, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती चारु अरोड़ा, श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती प्रिया अग्रवाल, श्रीमती उदिता शर्मा, श्रीमती लता यादव, नई सदस्य श्रीमती शालिनी गुप्ता तथा अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती शालिनी खत्री एवं श्रीमती आंचल सिंह सहित अनेक महिला उद्यमी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा वर्मा ने मुख्य वक्ता श्री अमित बाजपेयी एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, व्यवसाय प्रबंधन तथा औद्योगिक विकास से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त हो सके और वे अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please