लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आगामी “स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी” (1 एवं 2 अगस्त 2026) की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को वैशाली नगर महिला इकाई एवं जयपुर हेरिटेज महिला इकाई की संयुक्त मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जयपुर प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता जी द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांत संयुक्त महामंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल जी, जयपुर हेरिटेज महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रुपाली जी एवं वैशाली नगर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में श्रीमती सुनीता जी ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, संगठन की भूमिका एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शीतल जी ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी से संबंधित नियमों, व्यवस्थाओं, स्टॉल आवंटन प्रक्रिया, प्रदर्शनी संचालन एवं आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
संयुक्त बैठक में दोनों महिला इकाइयों के सदस्यों एवं सभी प्रदर्शकों (Exhibitors) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित सदस्यों ने प्रदर्शनी को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए तथा सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक का समापन वैशाली नगर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग, उत्साह एवं सहभागिता के साथ आगामी “स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी” को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मोनिका गुप्ता
सचिव, वैशाली नगर महिला इकाई