भीलवाड़ा। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक 26 अगस्त 2026 को ज़ूम के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में आगामी रक्तदान शिविर, आई चेकअप कैंप एवं स्वयं सिद्धा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्तदान एवं आई चेकअप कैंप 16 सितंबर 2026 को हीरा पन्ना मार्केट में आयोजित किया जाएगा। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ ऑटो रिक्शा चालकों, श्रमिक भाइयों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क आई चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी से चंदा जी मूंदड़ा, विमला जी मुणोत, अध्यक्ष पल्लवी जी लढ़ा, सचिव प्रियंका जी मेहता, उपाध्यक्ष सरिता जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया जी कोठारी तथा कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा जी हुरकत, अंजना जी तोषनीवाल, नेहा जी सब्बरवाल एवं कीर्ति जी पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सामूहिक सहयोग से उन्हें सफल बनाने का संकल्प लिया।