लघु उद्योग भारती सरायकेला-खरसावां की बैठक में ROC राहत एवं MSME मुद्दों पर हुई चर्चा
लघु उद्योग भारती, जिला सरायकेला-खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक टाटानगर स्थित बासुकीनाथ धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में लंबे समय से लंबित ROC (रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज) से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रभावित कंपनियों को राहत प्रदान की गई है। इसके तहत कंपनियों को अपनी त्रुटियों को सुधारने के लिए 15 जुलाई तक का अवसर दिया गया है। इस अवधि के दौरान सुधार करने पर किसी प्रकार का ब्याज या दंड नहीं लगाया जाएगा। लघु उद्योग भारती सरायकेला-खरसावां ने इस महत्वपूर्ण जानकारी एवं सरकारी राहत का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुँचाने का निर्णय लिया।
इसके अतिरिक्त, छोटे एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए जीएसटी से संबंधित प्रावधानों और उनसे जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित उद्यमियों ने उद्योगों के हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड-बिहार के प्रभारी श्री इंद्र अग्रवाल जी, प्रांतीय सचिव श्री सांबर मल शर्मा जी, भूतपूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री संतोष खेतान जी, जिला अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी, जिला महासचिव श्री सपन मजूमदार जी, उपाध्यक्ष श्री मनोज सहाय जी एवं श्री विकास चंद्र जी, सचिव श्री राकेश प्रसाद जी, श्री चतुर्भुज केडिया जी, श्री प्रवीण गुड़गुटिया जी, श्री कृष्ण पाण्डे जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
— लघु उद्योग भारती
जिला सरायकेला-खरसावां