लघु उद्योग भारती, हरदा इकाई द्वारा मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शक माननीय भाईसाहब श्री अरुण सोनी जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, नए उद्यमियों को जोड़ने तथा इकाई की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने उद्योगों एवं औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भाईसाहब के समक्ष रखा। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सदस्य सहभागिता तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लगभग 30 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई, जिससे हरदा इकाई की सक्रियता एवं संगठन के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।