लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा इकाई एवं आईएलडी (Institute of Leadership Development – ILD) के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई 2026 को उद्यमियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को केंद्र एवं राज्य सरकार की नवीनतम औद्योगिक योजनाओं तथा प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में जयपुर से पधारे विषय विशेषज्ञ श्री पंकज जी ने MSME योजनाओं, ODOP (One District One Product), राजस्थान ट्रेड, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन, MYSY, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन तथा ग्रीन MSMEs के अंतर्गत ऊर्जा ऑडिट (Energy Audit) सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को इन योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर अपने उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता एवं विकास को गति देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र (DIC) के महाप्रबंधक श्री राहुल देव सिंह ने भी उद्यमियों को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया तथा उद्योगों के विकास हेतु विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रविंद्र जाजू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार मेलाना, चित्तौड़ प्रांत कोषाध्यक्ष श्री शिव झंवर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा मूंदड़ा एवं श्रीमती विमला मुणोत, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद काबरा, सचिव श्री कमलेश मुणोत, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल सहित श्री रामकिशोर काबरा, श्री हरगोविंद सोनी, श्री रामरतन जागेटिया, श्री राजीव शर्मा, श्री सत्यनारायण झंवर, श्री लक्ष्मी लाल तिवारी, श्री अजय मूंदड़ा, श्री रवि कालरा, श्री अपूर्व जैन, श्री मुकेश सुवालका, श्री बनवारी लाल सोमानी, श्री मनीष पारीक, श्री ओमप्रकाश मूंदड़ा, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल तथा विभिन्न इकाइयों के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उद्यमियों के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।