लघु उद्योग भारती, रुड़की नगर एवं लघु उद्योग भारती, सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) के संयुक्त तत्वावधान में 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सायं 7:00 बजे होटल दीप रेजिडेंसी, रामनगर, रुड़की में रात्रि भोज सहित “उद्यमी संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों के बीच संवाद, विचार-विमर्श तथा संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ-साथ सदस्यों को आपसी अनुभव साझा करने एवं नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त होगा।
लघु उद्योग भारती, रुड़की नगर के जिला महामंत्री श्री वीरेंद्र शुक्ला ने सभी सम्मानित सदस्यों से कार्यक्रम में सपरिवार एवं समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सहभागिता से यह कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

