Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मासिक बैठक संपन्न हुई

लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मासिक बैठक आज 5th जून को इकाई सदस्या रेणु सोनी के यहां संपन्न हुई..मीटिंग में स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन कब और कैसे किया जाए..इस पर विचार विमर्श किया गया..साथ ही जून माह में क्या गतिविधि की जाए..इसके लिए किशनगढ़ के पास ही तिलोनिया बाजार ( जिसमें सभी आयु वर्ग के सदस्य स्वयं अपने अपने कामों में अपनी रुचि अनुसार काम करके छोटे छोटे कामों को आगे बढ़ाते हैं.. विशेषतया सोलर पैनल के काम में ) विजिट करके सोलर पैनल सीखने के काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए.. मीटिंग में लगभग 17 सदस्यों ने आकर मीटिंग का सफल आयोजन किया

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, जैम्स एंव ज्वैलरी इकाई "मासिक बैठक" व "परिंडा वितरण"

लघु उद्योग भारती,
जैम्स एंव ज्वैलरी इकाई
"मासिक बैठक" व "परिंडा वितरण"

आज दिनांक 5 जून दोपहर 12 बजे M.I.Road मे ज्वैलरी इकाई के संगठन सचिव श्री मनीष जी जौहरी के व्यवसायिक परिसर श्री ज्वैलरी पर "मासिक बैठक" व परिंडा वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

बैठक की अध्यक्षता श्री मनीष जौहरी के सानिध्य में की गयी। साथ ही जैम्स एवं ज्वैलरी इकाई के संयोजको, सदस्यों व M.I.Road व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ मुख्य मार्गो पर परिंडो की स्थापना व वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत करी।

उपस्थित कुल सदस्य निम्न प्रकार रहे-
लघु उद्योग भारती जयपुर के प्रान्त सचिव मनीष जी जौहरी, इकाई संयोजक सुमेरमल जी सोनी, सहसंयोजक श्याम सुंदर जी सोनी, पवन कुमार जी सोनी के साथ नरेंद्र जी कजोतिया, पंकज जी श्रीवास्तव, गौरव जी शर्मा,अजय जी अग्रवाल, प्रषुन जी सिंघल, राजेश जी गुप्ता सहीत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बृजेश सोनी , सह संयोजक
लघु उद्योग भारती
जेम्स एवं ज्वैलरी ईकाई
जयपुर राजस्थान 

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई की साधारण सभा की बैठक

लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई की साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें भारत माता व भगवान विश्वकर्मा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मीटिंग का आरंभ किया गया तथा निम्न बिंदुओं पर चर्चाएं हुई
1. जीएसटी सेलेब को तर्क संगत किया जाय किसानी कार्य मे आने वाले उपकरण पर जीएसटी 5% किया जाय
2* गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सभी उद्योग बंधु छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
3.स्टोन मार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का आयोजन लघु उद्योग भारती की देखरेख में होगा इस पर हर्ष किया गया
3. व्यापारी व उद्योग बंधुओ से बजट में क्या अच्छा हो सकता है उसको सुझाव आमंत्रित किए गए
4. लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अंकुर गोयल को लायंस क्लब रॉयल कोषाध्यक्ष बनने पर जितेंद्र यादव को राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन मैनेजमेंट कार्यकारिणी करने का सदस्य बनने पर तथा बृजराज सिंह चौहान को लायंस क्लब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई
5. उद्योगी में होने वाली समस्याओं पर चर्चाएं की गई
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव ज्ञानेश जांगिड़ उपाध्यक्ष अंकुर गोयल सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव महेंद्र यादव कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार यादव राकेश यादव मोहनलाल महेंद्र कुमार ब्रजराज चौहान जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे

Event Date: 04/06/2024
Event Venue:

Memorandum of Understanding Signed for 3P EXPO 2024 between (LUB) – Tamil Nadu & CODISSIA

*Memorandum of Understanding Signed for 3P EXPO 2024*

*Participating Organizations:*
* Laghu Udyog Bharati (LUB) – Tamil Nadu
* Coimbatore District Small Industries Association (CODISSIA)

*Event Details:*
* *Exhibition:* 3P EXPO 2024
* *Date:* 10th – 12th September 2024
* *Venue:* CODISSIA Trade Fair Complex, Coimbatore

*Purpose:*
To promote exhibition space for manufacturers of "printing, packaging & allied machinery" at 3P EXPO 2024.

*Signatories:*
* Hariharan Rama Moorthy, National Vice President, LUB
* M. Sivakumar, State President, LUB
* N. Jagadeesh, Chairman, 3P EXPO 2024, CODISSIA

*Witnesses:*
* Vijayaragavan, National Executive Member, LUB
* Ramesh Babu, Immediate Past President, CODISSIA
* Sasikumar, Honorary Secretary, CODISSIA

*Facilitators:*
* S. Ravichandran, State Vice President, LUB and CODISSIA
* Ram Prasath, General Manager – Trade Fairs, CODISSIA
* RD Sridhar and EB Vigneswaran, Trade Fairs, CODISSIA

*Significance:*
This joint venture between LUB and CODISSIA aims to:
* Reach a national audience for small and micro industries
* Showcase their products and capabilities
* Facilitate growth and expansion for MSME's in India

*Conclusion:*
The partnership between LUB and CODISSIA is expected to create a platform that will benefit small and micro industries, promoting their contribution to the national economy.

Event Date: 03/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती शिप्रा औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एवं पर्यावरण के प्रति

लघु उद्योग भारती शिप्रा औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कल आगर रोड उद्योगपुरी स्थित श्री रविंद्र पेंढारकर जी की फैक्ट्री पर पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया जहां 50 से अधिक श्रमिकों को पौधे वितरण कर व उन पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलवाया गया कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के अतीत जी अग्रवाल राजेश जी महेश्वरी मालवा अंचल के सचिव राजेश जी गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में दिलीप जी बरबोटा प्रवीण जी पांचाल सुनील जी गोयल सुयश जी सुराना आदि सदस्य उपस्थित थे
अध्यक्ष सचिव
अखिलेश नगर        अनुभव जैन

Event Date: 02/06/2024
Event Venue:

Laghu Udyog Bharati Gujarat signed MoU between Sardarkrushinagar Dantiwada Agricultural University

आज गुजरात के पालनपुर में सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय व लघु उद्योग भारती के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मिला।
हमारा संगठन और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर एग्रो प्रोडक्ट्स में वैल्यू एडिशन करने के साथ-साथ अध्ययनरत छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने का कार्य करेंगे। हमारे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि एक बड़ी भूमिका निभाता हैं, निश्चित रूप से यह समझौता देश को आत्मनिर्भर और आने वाली पीढ़ी को कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को बल देगा।

इस दौरान मैंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय डाॅ.आरएन चौहान जी का अभिनंदन किया। आपकी सक्रियता व दूरगामी सोच के कारण ही यह महत्वपूर्ण समझौता हुआ।

Event Date: 02/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती आगरा इकाई आगरा के औद्योगिक विकास विस्तार के लिए बहुत ही सक्रियता से कार्य कर रही है

लघु उद्योग भारती जिला इकाई आगरा आगरा के औद्योगिक विकास विस्तार के लिए बहुत ही सक्रियता से कार्य कर रही है लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जिला महासचिव श्री राजीव बंसल जी जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल श्री दिनेश गुप्ता श्री अरविंद शुक्ला जी एवं समस्त आति सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की मूल उद्देश्यों के साथ राष्ट्रहित और उद्योग हित की परिकल्पना के साथ कार्य कर रहा है हाल में ही आयोजित कार्यक्रम जो कि भारत सरकार और यूएई गवर्नमेंट का संयुक्त आयोजन था उसमें लघु उद्योग भारती ने बहुत ही प्रमुखता से सहभागिता की और संगठन ने सहयोग दिया आगरा के उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे अपने उत्पादकों को पहुंचाएं फ्री ट्रेड जोन के माध्यम से उसका लाभ उठा सके इस विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रमुख सहयोगी संगठनों में से एक लघु उद्योग भारतीय रही, लघु उद्योग भारती जिला इकाई के सभी सम्मानित पदाधिकारी सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई …मनीष अग्रवाल प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश

Event Date: 01/06/2024
Event Venue:

लघु भारती उद्योग आनंद इकाई के सदस्यों की बैठक हुई। प्रांत और कर्णावती संभागसे पदाधिकारी उपस्थित रहे

आज प्रथमबार लघु भारती उद्योग आनंद इकाई के सदस्यों की बैठक हुई। प्रांत और कर्णावती संभागसे पदाधिकारी उपस्थित रहे, कुछ नये संभवीत सदस्य भी आज की बैठक में आये।

लघु उद्योग भारती की कार्यशैली और उद्योगकारों की समस्याओं और उनके समाधान के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। नये सदस्य और जिल्लेमें नयी इकाइयाँ बनाने के संदर्भ में आनंद इकाई प्रमुख श्री भद्रेशभाई और आनंद ज़िल्ला प्रभारी श्री भीमनारायणजी से विस्तृत चर्चा और रूपरेखा तैयार की। आगामी समय में इकाई के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूपसे मिलना और उन्हें सक्रिय करना, स्नेहमिलन, विश्वकर्मा जयंती आऊ लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उत्सवों को सार्वजनिक रूप से मनाया जाय यह निर्णय लिया गया।

Event Date: 31/05/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please