Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के एक सदस्य की रिको संबंधी समस्या के निवारण हेतु

लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के एक सदस्य की रिको संबंधी समस्या के निवारण हेतु और रिको इण्ड़. एरिया किशनगढ़ एवं खोड़ा गणेश रिको इण्ड़. एरिया की समस्याओं को लेकर चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, पालरा इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बंसल, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, इकाई के रिको के प्रभारी श्री सत्यनारायण बंसल, खोड़ा गणेश इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश बाफना ने रिको, किशनगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंजय विश्वकर्मा से भेंट की। श्री विश्वकर्मा ने सदस्य की समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारी को दिशा निर्देश देकर इकाई सदस्य को राहत प्रदान की। साथ ही लघु उद्योग भारती के साथ क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात किशनगढ़ में इकाई के विस्तार को लेकर श्री गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर क्षेत्र के उद्यमियों से भेंट की और नये सदस्य बनाऐ।

आभार

लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

Event Date: 12/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश प्रदेश द्वारा एमएसएमई कैबिनेट मंत्री माननीय चैतन्य काश्यप जी से चर्चा

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी द्वारा 12 जून एमएसएमई कैबिनेट मंत्री माननीय चैतन्य काश्यप जी से वल्लभ भवन में भेंट कर एमएसएमई के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई ।
लगभग 3:30 घंटा हुई इस चर्चा में प्रदेश के विभिन्न इकाइयों से आए विषय एवं दोहरा कर,फ्री होल्ड,DBT ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की गई माननीय मंत्री जी द्वारा एक-एक विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई ।
बहुत सारे विषयों पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए एवं कुछ विषयों पर नियमों का अवलोकन कर नियम अनुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया । माननीय मंत्री जी द्वारा लघु उद्योग भारती द्वारा संकलित किए गए विषयों को सराहा गया एवं आगे भी इसी तरह उद्योग संबंधी विषयों को साझा करने के लिए बोला गया । आपने कहा कि आचार संहिता हटने के पश्चात तीव्र गति से मिलकर कार्य करेंगे और इसके परिणाम आगामी एक दो माह में प्राप्त होंगे । माननीय मंत्री जी ने देवास में होने वाले अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता की सहमति भी प्रदान करी ।
राजेश मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष
अरुण सोनी
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती

Event Date: 12/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, महिला विंग अलवर ने अपनी मासिक बैठक दोपहर 12:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन की

प्रिय सम्मानित एलयूबी सदस्यों,

सादर वन्दे।

लघु उद्योग भारती, महिला विंग अलवर ने अपनी मासिक बैठक दोपहर 12:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की।

बैठक का एजेंडा इस प्रकार था:

1. निम्नलिखित सदस्यों और कार्यकारिणी टीम के साथ सदस्यों का परिचय।
2. LUB सदस्यों के लिए फ़ैक्टरी का दौरा इसी माह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण जल्द ही मुख्य समूह में साझा किया जाएगा। यह कार्यक्रम इसलिए निर्धारित किया गया है ताकि किसी विनिर्माण इकाई के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाया जा सके। यह उन सदस्यों को भी, जो व्यवसाय का विस्तार करने के इच्छुक हैं, व्यवसाय की तकनीकी जानकारी का अवलोकन करने की अनुमति देगा।
3.

Event Date: 12/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल रिको लिमिटेड जयपुर के साथ चर्चा

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल रिको लिमिटेड जयपुर के एमडी श्री शिव प्रसाद नकाते, सेक्रेटरी श्री डी के शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ उद्योग संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें स्टोनमार्ट की मेजबानी के लिए सरकार एवं लघु उद्योग भारती के मध्य एम ओ यू से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकतम क्षेत्र में 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर भूमि आवंटन प्रक्रिया हो एवं शेष भूखण्डों में आसान नीलामी प्रक्रिया संबंधित सुझाव दिए गए। रिको क्षेत्रों में पानी, बिजली एवं चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर भी सुझाव दिये गये। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना, संगठन के रिको प्रभारी श्री नटवर अजमेरा, राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, पालरा इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Event Date: 12/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला जयपुर सम्भाग अलवर महिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक रखी गई थी।

सदर वन्दे
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक रखी गई थी। इस बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रतिक्रिया व सुझाव लिए गये।
साथ ही मासिक बैठक का समय व दिन निर्धारित किया।
कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्यों की साझेदारी के लिए टीम के सदस्यों को मासिक बैठक की ज़िम्मेदारी दी गई है । जिसके अनुसार हर कार्यकारिणी सदस्य को अलग अलग माह की बैठक के आयोजन के लिए अलग अलग सदस्य को कार्यरत किया गया है ।
मासिक बैठक आप सभी सदस्यों के लिए रखी जाती है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है की आप सब भी इसमें शामिल होकर अपने विचार या शिकायत या सुझाव संगठन के सामने रखें।

सादर धन्यवाद
????????????

Event Date: 10/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती , बिहार प्रदेश इकाई की कार्यकारणी बैठक संघ कार्यालय , विजय निकेतन पटना में आयोजित

लघु उद्योग भारती , बिहार प्रदेश इकाई की कार्यकारणी बैठक संघ कार्यालय , विजय निकेतन पटना में आयोजित की गई । जिसमें सभी सदस्यों ने अपने समस्या और विचार रखे। विशेष रूप से इस बैठक में प्रदेश में नई उद्यमी के साथ समस्या और बियाडा, अग्निशमन , प्रदूषण जैसे अन्य समस्या पर निदान की चर्चा हुई । प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भीमसेरिया जी के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मित्तल जी भी उपस्थित हुए उन्होंने संगठन विस्तार पर चर्चा किया । इस बैठक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कार्यवाह डॉक्टर मोहन सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने अपना मार्गदर्शन देते हुए सभी संगठन विस्तार कर अपनी संख्या मजबूत करते हुए एकमत होकर चलने और अपने विचार को लक्ष्य तक पहुंचाए । इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह जी के साथ साथ प्रदेश कार्यकारणी के सभी लोग उपस्थित थे

Event Date: 09/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती (म.प्र.) महाकौशल संभाग जिला कटनी की संयुक्त इकाइयों के द्वारा माई नदी के बैलट घाट

लघु उद्योग भारती (म.प्र.) महाकौशल संभाग जिला कटनी की संयुक्त इकाइयों के द्वारा माई नदी के बैलट घाट के पास अस्थाई रूप से बोरी बंधन बांध बनाया गया था

जिसका निरीक्षण कल दिनांक 8 जून 2024 को माननीय कलेक्टर महोदय, नगर निगम आयुक्त, एस.डी.एम ,भाजपा जिला अध्यक्ष, महापौर, के द्वारा किया गया एवं माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य को सराहा गया एवं इसी के साथ नवीन कार्य का दायित्व भी दिया गया है
आप सभी के सहयोग के साथ संगठन निरंतर बड़े कार्यो को सरलता के साथ करते चला आ रहा है एवं आप सभी का सहयोग सदैव इसी प्रकार बना रहेगा संगठन ऐसी अपेक्षा रखता है

निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी, शहरी इकाई अध्यक्ष अमित सिंघई , सचिव नीलेश विश्वकर्मा, नवीन केसरी, प्रभांशु वैश्य एवं बरगवां अमकुही इकाई सचिव मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति रही

Event Date: 09/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उदयपुर की मासिक बैठक शनिवार 8 जून को मार्बल भवन में आयोजित की गई जिसमें लघु उद्योग

छोटे उद्योगों से दूर होंगी बेरोजगारी की समस्या-
प्रकृति और उद्योग एक सिक्के के दो पहलू- प्रकाशचंद
उदयपुर। लघु उद्योग भारती उदयपुर की मासिक बैठक शनिवार 8 जून को मार्बल भवन में आयोजित की गई जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र एवं प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
उदयपुर लघु उद्योग भारती सचिव कपिल सुराणा ने बताया कि शनिवार को उदयपुर की सात इकाइयों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक मार्बल भवन में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने बताया कि लघु उद्योगों के माध्यम से ही देश की विकट समस्या बेरोजगारी का समाधान किया जा सकेगा। भारतवर्ष में छोटे एवं कुटीर उद्योगों का महत्व बढ़ने वाला है इन्हीं उद्योगों के आधार से भारत फिर से विश्व में अपना डंका बजाएगा। उद्योगों की जो भी समस्याएं हैं उसे राज्य एवं केंद्र सरकार प्राथमिकता से समाधान करे साथ ही इस कार्य में लघु उद्योग भारती को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वर्तमान में बिजली की समस्या से पूरा उद्योग जगत त्रस्त हो रहा है सरकार इस समस्या का स्थाई समाधान निकाले जिससे प्रतिवर्ष होने वाली बिजली की समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
सरकारी अधिकारी निभाए अपना दायित्व।
शनिवार को लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने कहा कि सरकारी अधिकारी औद्योगिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना सहयोग देवे जिससे देश औद्योगिक क्रांति में नई ऊंचाइयों को छू सके। हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि देश का विकास उसके छोटे एवं कुटीर उद्योगों के ऊपर निर्भर रहता है। औद्योगिक विकास से सामाजिक स्तर पर भी परिवर्तन होता है। प्रकाशचन्द्र ने बताया कि जिन-जिन देशों में औद्योगिक क्रांति हुई है उन सभी देशों में सामाजिक अपराध के ग्राफ में निरंतर कमी आई है। सामाजिक समस्या एवं आपसी भाईचारा तभी निरंतर रह सकेगा जब तक कि हम आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होंगे। राष्ट्रहित में उद्योग की उन्नति अति आवश्यक है।
प्रकृति का नही हो दोहन, प्रकृति एवं उद्योग एक सिक्के के दो पहलू होने चाहिए। यदि हम अपने देश में उद्योग को विकसित करते हैं तो उसके साथ-साथ उससे दोगुना हमें पर्यावरण को संरक्षण करना होगा, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल हमें विकास की ओर अग्रसर होना होगा। जिस देश ने पर्यावरण का शोषण करते हुए औद्योगिक विकास किया है उस देश का विनाश होना तय है, इसलिए हमें उद्योग के साथ-साथ पर्यावरण को भी सही रूप में संजोना है।
उत्पाद में गुणवत्ता का रखे ध्यान।
लघु उद्योग भारती राजस्थान के महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने उपस्थित उद्योग जगत के सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें उच्च तकनीकी की सहायता से गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन का निर्माण करना होगा जिससे हमारे उत्पाद का विश्व में नाम हो सके। यदि हमारे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के होंगे तो उसे बाजार में प्रतिस्पर्धा होते हुए भी आसानी से बेचा जा सकेगा। हमारा देश पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है एवं लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से इससे हम जल्द प्राप्त भी कर लेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, राकेश वर्डिया, तरुण दवे, रीना राठौड़, सीमा पारिक,रजनी डांगी, हेमंत जैन, हरिओम पालीवाल, रवि शर्मा, राजेश शर्मा, अभिजीत शर्मा, महेंद्र मांडावत….. आदि उपस्थित रहे।

Event Date: 08/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई एवं श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई एवं श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में मयूर फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड में रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, प्रान्त संयुक्त सचिव अजय मुंदडा, व इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, इकाई उपाध्यक्ष सुरेश कोगटा भीलवाड़ा के पूर्व सांसद श्री सुभाष जी बहेड़ीया,भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अविनाश जी पटोदी, लेबर कमिशनर श्री सुनील जी यादव, उद्योगपति श्री अभय जैन, राधा किशन सोमानी,महावीर झंवर सहित कई गणमान्य उद्योगपतियों ने दीप प्रचलन करके किया।

रक्तदान शिविर मे 253 ब्लड यूनिट एकत्रित हुई.

लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया प्रान्त उपाध्यक्ष महेश हुंरकट ,इकाई सचिव कमलेश मुणोत , हरगोविंद सोनी, हरिप्रसाद अग्रवाल, अनूप बागडोदिया,पुरुषोत्तम अग्रवाल , सत्यनारायण झवर ,जगदीश अग्रवाल बाल किशन काबरा ,पुनीत सोनी, रवि कालरा, रामरतन जागेटिया ,राजीव शर्मा,अंकित राठी, लक्ष्मी लाल तिवारी, गोपाल कृष्ण झवर, लघु उद्योग भारती ग्रोथ सेंटर इकाई के सचिव गिरीश अग्रवाल व लघु उद्योग भारती महिला इकाई से पल्लवी लड़ढ़ा , विमला मुणोत चंदा मुन्दडा , मधु कोगटा, शशि काबरा, गुड्डी काबरा उपस्थित थे.
महात्मा गांधी ब्लड बैंक टीम व भीलवाड़ा ब्लड बैंक टीम का सहयोग रहा.

Event Date: 08/06/2024
Event Venue:

महिला इकाई उज्जैन की जून माह की बैठक में अगस्त महीने में एक मेले का आयोजन किया जाएगा

महिला इकाई उज्जैन की जून माह की बैठक इकाई के अध्यक्ष श्रीमती नीलम कालरा जी के यहां पर रखी गई सभी सदस्यों की सहमति से अगस्त महीने में एक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी उद्यमी महिलाएं अपने स्टॉल्स लगा सकेंगे सभी सदस्यों ने एकमत होकर जुलाई माह में वृक्षारोपण का कार्यक्रम करने का विचार किया है मीटिंग में श्रीमती नीलम कालरा के अतिरिक्त चित्रा मेहता दीप्ति गांधी जी अर्चना कुलश्रेष्ठ जी ज्योति केदार जी चंद्रलेखा वर्मा जी कुंदनबाला गौर जी अनामिका हरसोले जी तथा नवीन सदस्य की इच्छुक श्रीमती वंदना अग्रवाल जी सम्मिलित हुई।

Event Date: 08/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please