Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती अवध एवं गोरक्ष संभाग की संयुक्त एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई

लघु उद्योग भारती अवध एवं गोरक्ष संभाग की संयुक्त एक वर्चुअल बैठक 28 मई को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की गई । अवध,गोरखपुर सम्भाग के कार्यकारिणी के सदस्य ,सभी इकाई, ज़िला व मण्डल के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष महासचिव,सचिव , कोषाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य एवं संयोजक व सहसंयोजक, प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादूजी, एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमन चावला जी , प्रदेश महामंत्री भरत थरड़ एवं प्रांत अध्यक्ष अवध रीता मित्तल , प्रांत महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता जी , गोरक्ष प्रांत महामंत्री भी उपस्थित रहें।
संघटन के विस्तार पर , मासिक बैठकों पर सभी ज़िला अध्यक्षों ने अपने विचार रखे ।राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर
उद्योग हित के विषय पर प्रदेश पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
उपस्थिति क़रीब सभी जिलो से हुई।
जिलो में प्रवास भी करने को
प्रेरित किया गया ।
धन्यवाद
रीता मित्तल
अवध प्रांत अध्यक्ष

Event Date: 28/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती कानपुर और काशी संभाग की संयुक्त बैठक आज 27.5.2024 दिन रविवार को शाम के 4:00 बजे वर

लघु उद्योग भारती कानपुर और काशी संभाग की संयुक्त बैठक आज 27.5.2024 दिन रविवार को शाम के 4:00 बजे वर्चुअल बैठक आयोजित की गई की लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन दादू जी एवं महामंत्री भरत जी प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री हरेन्द्र मुरजानी श्री दीनानाथ बरनवाल, सम्भाग कानपुर अध्यक्ष श्री अमन घई, श्री दीपक कपूर महामन्त्री के साथ , काशी संभाग के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, महामन्त्री श्री राकेश अग्रवाल एवं कानपुर और काशी संभाग के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे,… बैठक में संभाग के सभी जिलों के अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई वर्तमान में संख्या को लेकर हर जिले में प्रमुखता से चर्चा रही.. इसके अलावा स्थानीय व जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर आदरणीय मधुसूदन दादू जी ने सभी पदाधिकारी की बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आश्वासन भी दिया बहुत से विषयों पर संघात्मक चर्चा रही ..संगठन कि आगामी कार्य योजना पर भी प्रदेश पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हमें लगता है कि हम सभी अपनी जिलों में संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक उसकी मूल उद्देश्यों के साथ बढ़ाने का प्रयास करेंगे और उद्योग हित और राष्ट्र हित की सोच के साथ कार्य करते रहेंगे, बैठक का समापन कल्याण मंत्र से हुआ.

Event Date: 27/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती ब्यावर महिला इकाई के साथ ब्यावर प्रवास किया उनके साथ इकाई कार्यकारिणी की एक बैठक

वंदे मातरम
कल प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति रीना जी राठौड़ ने ब्यावर महिला इकाई के साथ ब्यावर प्रवास किया उनके साथ इकाई कार्यकारिणी की एक बैठक श्री राम होटल में आयोजित की गई जिसमें 10 सदस्याओ की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम रीना जी ने स्वयं का व्यावसायिक परिचय देते हुए महिलाओं द्वारा उद्योग संचालन में आनेवाली बाधाओं तथा उनके निराकरण की जानकारी सभी से साझा की तत्पश्चात उन्होंने ondc प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए इसके संबंध में एक सेमिनार रखने की आवश्यकता बताई जिससे ब्यावर में सभी को डिजिटल ऑनलाइन बिक्री की जानकारी प्राप्त हो सके।
सचिव उर्वशी जी ने इकाई की सदस्याओ को प्रोत्साहित करने के लिए मार्गदर्शन मांगा रीना जी ने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा कार्यशाला आयोजित करनी चाहिए जिससे कि हम स्वयं अपने सदस्यों को विभिन्न उद्योगों के संबंध में आवश्यक जानकारी दे सके और उनका नए उद्योग प्रारंभ करने की तरफ रुझान हो।
उन्होंने ऐसी महिलाओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया जो कि किसी उद्योग से जुड़ी है जिससे कि उन्हें लघु उद्योग भारती का प्लेटफार्म प्राप्त हो सकेगा। बैठक में अध्यक्ष अर्पिता जी शर्मा सचिव उर्वशी भारद्वाज कोषाध्यक्ष रश्मि जी खंडेलवाल प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य संध्या जी अग्रवाल इकाई उपाध्यक्ष संध्या जी जैन सहसचिव शशि जी मोदी मनीषा जी जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य नमिता जी व्यास शोभन्ता जी मेहता कविता जी नाहर उपस्थित रहे।
आज की बैठक में रीना जी राठौड़ जैसे प्रभावशाली व्यक्तित्व से मिलकर सभी सदस्याओ मे नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
धन्यवाद
उर्वशी भारद्वाज
सचिव ब्यावर महिला इकाई
लघु उद्योग भारती

Event Date: 28/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मुजफ्फरपुर इकाई का बैठक संपन्न हुई,

लघु उद्योग भारती मुजफ्फरपुर इकाई का बैठक संपन्न हुई, श्री नरेंद्र चौधरी जी के अध्यक्षता में टेक्सटाइल क्लस्टर के उद्यमी बंधू की वर्तमान समस्या पर चर्चा हुई, उनको लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भीमसीरिया जी की ओर से आश्वासन दिया गया की संस्था उनके साथ कदम से कदम मिला कर साथ देने के लिए तैयार है और इस बात को माननीय उद्योग मंत्री के पास रख दिया गया है संघ के द्वारा सोमवार तक इंतजार किया जायेगा और तत्पचात आगे का कार्यक्रम तय की जाएगी। इसमें संथापक सदस्य श्री भारत भूषण जी भी समलित हुए। और श्री नितिन बंसल, श्री प्रसांत चौधरी, पवन कुमार जी और कई उद्यमी समलित हुए।
 प्रकाश कुमार

Event Date: 27/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अजमेर महिला इकाई की तरफ़ से अजमेर में डिजिटल मार्केटिंग की वर्कशॉप का आयोजन किया

लघु उद्योग भारती अजमेर महिला इकाई की तरफ़ से अजमेर में डिजिटल मार्केटिंग की वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। माननीय रीना राठौर जी – प्रांत महा मंत्री , आज के प्रोग्राम की चीफ गेस्ट थी। रीना जी ने सभी का मार्गदर्शन किया। Guest of honour – अजमेर से सुरभि मिश्रा – फाउंडर 360 इनक्रेडिबल इंडिया। और शिखा – फाउंडर फ्री बर्ड्स प्रोडक्शन हाउस से भी उपास्थि थे। लघु उद्योग भारती अजमेर पुरुष इकाई से अशोक जी भई साहब भी उपास्थि थे। महिला इकाई में से – दिव्या सोमानी – प्रेसिडेंट अंकिता कुमावत – सचिव शिल्पी जैन – कोषाध्यक्ष संगीता तुष्णीवाल प्रियंका विजय अनुष्खा शर्मा प्रतिमा शर्मा शिल्पा जी ऋतु जी भी उपास्थि थे। अजमेर इकाई की सदस्य प्रियंका विजय और अनुष्खा शर्मा ने डिजिटल मार्केटिंग का सेशन लिया और सभी को डिजिटल मार्केटिंग और उसकी इम्पोर्टेंस के बारे में बताया। अजमेर में पहली बार इस तरह का डिजिटल मार्केटिंग का वर्कशॉप ऑर्गनाइज़ किया गया था जिस को सोफिया गर्ल्स कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी अटेंड किया। धन्यवाद अंकिता कुमावत सचिव लघु उद्योग भारती – महिला इकाई  अजमेर।

Event Date: 27/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की मासिक बैठक ऑनलाइन जुम पर की गई।

वंदे मातरम
लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की मासिक बैठक ऑनलाइन जुम पर की गई। इसमें सदस्यता अभियान को गति देने, सक्षम केंद्र पर इकाई सदस्यों से अधिक से अधिक समय देने का अनुरोध किया गया । 28 तारीख को गौशाला में गौ सेवा एवं परिंदा वितरण करने का निर्णय लिया गया।
एक मुख्य निर्णय लिया गया कि हर माह की 15 तारीख को इकाई ग्रुप में जो भी कार्यरत महिलाएं हैं वह अपने उत्पाद और व्यवसाय की जानकारी इकाई ग्रुप में दे सकेंगे। इससे उनके व्यवसाय को गति मिलेगी और ज्यादा लोगों से जुड़ सकेंगे।
आज की मीटिंग में अध्यक्ष पल्लवी लढा, सचिव नीता जी बंसल , कोषाध्यक्ष शशि जी काबरा, सहसचिव शिखा जी अग्रवाल उपाध्यक्ष स्नेहलता जी मैलाना, कार्यकारिणी सदस्य मधु जी अग्रवाल, इकाई सदस्य इंदिरा जी असावा एवं प्रियंका जी बागड़ी उपस्थित थी।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती महिला इकाई भीलवाड़ा

Event Date: 27/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती की प्रांतीय बैठक रविवार को आदित्यपुर के निजी होटल में जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र जायसव

आदित्यपुर में लघु उद्योग भारती की प्रांतीय बैठक रविवार को आदित्यपुर के निजी होटल में जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी ओमप्रकाश मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो,  राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इंदर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया शामिल हुए। इस बैठक में झारखंड प्रदेश के रांची, रामगढ़, बोकारो तथा सरायकेला खरसावां जिला के लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्व में किए कार्यकलापों को रखा गया, वहीं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया। उद्यमियों के लिए  जेएएम और ईएसआईसी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वहीं जीएसटी और फाइनेंस में आ रही समस्याओ को दुरुस्त करने को लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर इकाई में संगठनात्मक गतिविधि बढ़े इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। संगठन विस्तारीकरण को लेकर बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

ओमप्रकाश मित्तल ने कहा की देश में आम चुनाव का छः चरण पूरा हो चुका है। भाजपा देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने दम पर 350 सीटे ला रही है, और मोदी जी का एनडीए 400 पार का नारा भी सार्थक होगा। कहा की झारखंड  की 14 सीटो में भाजपा को अकेले 12 सीट तथा एनडीए को 13 सीट मिलेगा। उन्होंने कहा की 2019 से भी ज्यादा मजबूती से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।

Event Date: 26/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती व्रज संभाग की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई की

लघु उद्योग भारती व्रज संभाग की आज दिन रविवार को 11:00 बजे वर्चुअल बैठक आयोजित की गई की लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन दादू जी एवं महामंत्री भरत जी प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी प्रदेश के संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल जी एवं ब्रज संभाग के अध्यक्ष श्री भुवेश अग्रवाल जी एवं व्रज संभाग के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे,… बैठक में ब्रज संभाग के सभी जिलों के अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई वर्तमान में संख्या को लेकर हर जिले में प्रमुखता से चर्चा रही.. इसके अलावा स्थानीय व जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर आदरणीय मधुसूदन दादू जी ने सभी पदाधिकारी की बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आश्वासन भी दिया बहुत से विषयों पर संघात्मक चर्चा रही ..संगठन कि आगामी कार्य योजना पर भी प्रदेश पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हमें लगता है कि हम सभी अपनी जिलों में संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक उसकी मूल उद्देश्यों के साथ बढ़ाने का प्रयास करेंगे= और उद्योग हित और राष्ट्र हित की सोच के साथ कार्य करते रहेंगे
शुभ रात्रि???? मनीष अग्रवाल प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश

Event Date: 26/05/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की मासिक बैठक हमारे नए कार्यलय में रखी गई थी जिसमे सुभाष जी मित्तल,

आज लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की मासिक बैठक हमारे नए कार्यलय में रखी गई थी जिसमे सुभाष जी मित्तल, बाल किशन जी परिहर, हर्ष कंसल, प्रकाश नवहाल, राजेश गोयल, मोहित करनानी, लाभू राम, मनोज तलवारिया, नन्द किशोर बजाज,राखी चोरड़िया, मधु जी ने भाग लिया
इस बैठक में पिछली बैठक के बिंदुओं पर चर्चा हुई और नए मुद्दे भी रखे गए जिनके बारे में प्रदेश और प्रात ने भी विचार एवम सुझाव मांगे थे
Gst में किसी भी प्रकार का संशोधन

Msme act में amendment

Rips के बारे में
Ricco से सम्बन्धित
इन सब पर चर्चा की गई
जिसके बारे में ज्ञापन बना कर प्रात कार्यालय भेजा जायेगा
सप्ताह में एक बार किसी ना किसी सरकारी विभाग से भेंट करने पर भी सहमति जताई गई
Office सेक्रेट्री पुरे दिन के लिए ऑफिस में नियुक्त करने पर सहमति जताई गई
हमारी सर्वश्रेष्ठ कोशिश रहेगी कि हमारा कार्यलय पूरा दिन सुबह 10 से 6 बजे तक खुला रहे जिससे कि किसी भी सद्स्य को भी शिकायत या सुझाव हो तो उस पर तुरंत कार्यवाही शुरू हो सके 
धन्यवाद

Event Date: 26/05/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please