Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती (पिलखनी प्रभाग) के तत्वाधान में पिलखनी क्षेत्र के उद्यमियों एवं सरसावा थाना अध्यक्ष

लघु उद्योग भारती (पिलखनी प्रभाग) के तत्वाधान में पिलखनी क्षेत्र के उद्यमियों एवं सरसावा थाना अध्यक्ष (SHO) श्री सत्येंद्र कुमार राय जी के साथ एक परिचयात्मक समन्वय बैठक का आयोजन मै. बंसल टेक्नोक्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में किया गया! जिसमे जहां उद्यमियों ने अपनी सुरक्षा संबंधित चिंताओं से थाना अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया एवं उनके निराकरण हेतु सुझाव दिए जिन्हें थाना अध्यक्ष महोदय ने ध्यान पूर्वक सुना समझा और उनके समाधान के लिए जहां अपनी ओर से सर्वोच्च प्राथमिकता पर कार्यवाही का आश्वासन दिया वही साथ ही उन्होंने उद्यमियों को अपनी ओर से क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और उनके लिए हमें आधुनिकतम तकनीक के बारे में भी अवगत कराया एवं अपनानें के लिए प्रेरित किया! श्री सत्येंद्र राय जी ने तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड/क्राइम के बारे में उद्यमियों को आगाह एवं सचेत किया एवं इससे बचने के उपाय एवं यदि हो जाए तो हमें तुरंत क्या करना चाहिए इस बारे में अवगत कराया! उन्होंने यह भी समझाया कि हमारी थोड़ी सी सावधानी एवं सचेत रहने, आधुनिकतम तकनीक अपनाने एवं पुलिस को विश्वास में रखने से किस प्रकार बड़े से बड़े फ्रॉड से बचा जा सकता है एवं पुलिस किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी मददगार हो सकती है!
थाना अध्यक्ष महोदय ने यह भी अवगत कराया की पिलखनी ऑद्योगिक क्षेत्र में हाईटेक वाई-फाई कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं जिनका सीधा मॉनिटरिंग सरसावा थाने में रहेगी!
बैठक में उपस्थित उद्यमियों में से ही कुछ नें अवगत कराया कि उन्होंने स्वम थाना अध्यक्ष महोदय को रात में ऑड अवर्स में कई बार हमारे पिलखनी ऑद्योगिक क्षेत्र में गश्त करते हुए देखा है और इस पर सभी उद्यमियों ने उनका आभार करना चाहा तो उन्होंने बड़े सहज भाव से कहा कि यह उनकी ड्यूटी का हिस्सा है!
सबसे महत्वपूर्ण बात सरसावा टोल प्लाजा पर उद्यमियों नें आने-जाने के लिए पास की सुविधा न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराने की बात रखी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सत्येंद्र राय जी नें टोल प्लाजा के संचालक से बात की! अब पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को सरसावा टोल प्लाजा के लिए मात्र ₹340/- में प्रति माह के लिए पास बन जाएगा!
श्री सत्येंद्र राय जी ने कहा कि वे पिलखनी क्षेत्र के उद्यमियों के लिए 24×7 चौबीसों घंटे सहर्ष उपलब्ध है! थाना प्रभारी सरसावा श्री सत्येंद्र राय जी के सहयोग के लिए सभी उपस्थित उद्यमियों नें आभार प्रकट किया!
बैठक में श्री संजय बजाज, प्रमोद गर्ग, सुशील भारद्वाज, मनु बंसल, युद्धवीर सैनी,जय प्रकाश सैनी, रवि वैश्य, इंदरप्रीत सिंह, परवेज़ विज, इन्दर मल्होत्रा, गणपत राय, अक्षय जाटव, नवनीत विज, अक्षय पुंडीर, धीरज वैश्य, शुभम्, आशीष शर्मा, आलोक तनेजा, मैं (देवेंद्र बंसल) स्वम् एवं मुकेश शर्मा आदि क्षेत्रीय उद्यमी उपस्थित रहे!

(विशेष.. इंचार्ज टोल प्लाजा सरसावा श्री वीर कमल जी ने स्वम् मेरी फैक्ट्री में आकर पास बनवाने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया! हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं)
.
धन्यवाद ????????
देवेंद्र बंसल
बंसल टेक्नोक्रेट्स प्रा. लि.
पिलखनी ऑद्योगिक क्षेत्र

Event Date: 07/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के जनपद देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

जय सियाराम ????
आज लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के जनपद देहरादून (ग्रामीण ) संगठन परिवार एवं सुभारती चिकित्सा महाविद्यालय देहरादून के तत्वाधान में आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी, माननीय महामंत्री श्री राजीव गोयल, ज़िला अध्यक्ष श्री रवीन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष श्री निशांत सूद सहित संगठन परिवार के सदस्यो और जिला प्रशासन के अधिकारियो व श्रमिक बंधुओ ने प्रतिभाग करके बड़ी संख्या में रक्तदान किया ऐसे दानियो का लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार अभिनन्दन करता है और समाज कल्याण के लिए सभी सक्षम साथियों से आग्रह करता है कि देश व समाज हित में रक्तदान जरूर करे। आज के इस रक्तदान शिविर में प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल जी ने सबसे पहले रक्तदान किया लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार उनके इस कृत्य के लिए बहुत आभार व्यक्त करता है वास्तव मे लघु उद्योग भारती न केवल उद्योग हित में बल्कि देश और समाज हित मे भी तत्परता के साथ कार्य करता है। सभी साथियों को पुन: बहुत बहुत साधुवाद।
सादर ????
रविन्द्र भट्ट
जिला अध्यक्ष (देहरादून ग्रामीण)
लघु उद्योग भारती

Event Date: 07/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जिला छिंदवाड़ा इकाई, की बैठक

जिला कलेक्टर महोदय जी द्वारा आयोजित जिला उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में, जिले के समस्त इंडस्ट्रियल क्षेत्र में पानी की लाइट की, समस्याओं को रखते हुए तत्काल उचित व्यवस्था के लिए लघु उद्योग भारती के समस्त पदाधिकारीकरण एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुए जिसमें राजेश जुनेजा दारा भैया अध्यक्ष सुमेर जी सचिव मनीष विश्वकर्मा जी , संयुक्त सचिव सौरव राय जी, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा जी ,अनिल रघुवंशी जी ,अमित सूचक ,R R बायोफ्यूल रंगजी नमकींस दिलीप छतरी मुकेश नथनी जी और भी बहुत से सदस्य द्वारा सम्मिलित होकर लघु उद्योग भारती के समस्त सदस्यों के इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाली समस्याओं को रखा गया एवं उसके समाधान के लिए कलेक्टर साहब से निवेदन किया गया जिसमें स्ट्रीट लाइट पानी की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था से संबंधित बहुत सारे विषय रखे गए जिसमें , जिला अध्यक्ष कलेक्टर साहब ने तुरंत आदेश देते हुए 15 दिन के अंदर अगली बैठक में इस विषय का निराकरण करने का आश्वासन दिया | बैठक की समाप्ति के उपरांत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी द्वारा जिला अध्यक्ष कलेक्टर महोदय जी को लघु उद्योग भारती का वार्षिक कैलेंडर देते हुए अभिवादन किया गया |

लघु उद्योग भारती जिला छिंदवाड़ा इकाई, जिला कलेक्टर महोदय जी द्वारा आयोजित जिला उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में

Event Date: 06/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के साथ औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में पर्यावरण दिवस के अवसर पर

आज लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह तोमर जी के तत्वाधान में देहरादून ग्रामीण के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र भट्ट जी के साथ औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरती मां को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ों का वितरण किया गया जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी सदस्यों को उनके द्वारा एक-एक पेड़ लगाने को दिया गया लगभग 5000 पेड़ो का लगाने का लक्ष्य है लगातार उपयुक्त जगह पर इन्हें रोपित किया जाएगा और जनमानस को भी वितरित भी किया जाएगा लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार की इस प्रकार की अनुकरणीय पहल सभी को अपनानी चाहिए और कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम से हर सदस्य और उनके सभी इष्ट मित्रों को जरूर लगाने चाहिए।
सादर ????
रविन्द्र भट्ट
अध्यक्ष,देहरादून ग्रामीण
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती अजमेर इकाई पालरा के अध्यक्ष से रिको ऑफिस में मुलाकात की जिसमें रीको के सभी औद्योगिक

लघु उद्योग भारती अजमेर इकाई पालरा के अध्यक्ष राजेश बंसल व अजमेर इकाई के अध्यक्ष श्री कुणाल जैन व अजमेर इकाई के कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक जैन ने जयपुर से पधारे श्री लोहिया जी से रिको ऑफिस में मुलाकात की जिसमें रीको के सभी औद्योगिक क्षेत्र के बारे में चर्चा की उन्होंने आश्वासन किया इस बार अजमेर के लिए अच्छा बजट आवंटन किया है । साथ ही लघु उद्योग भारती ने नए औद्योगिक क्षेत्र व्हाइट क्षेणी घोषित करने के बजाय इसे व्हाइट , ग्रीन,ऑरेंज, घोषित किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को प्लॉट आवंटन हो सके वह अन्य राज्य की ओर पलायन न कर सके।

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मासिक बैठक संपन्न हुई

लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ की मासिक बैठक आज 5th जून को इकाई सदस्या रेणु सोनी के यहां संपन्न हुई..मीटिंग में स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन कब और कैसे किया जाए..इस पर विचार विमर्श किया गया..साथ ही जून माह में क्या गतिविधि की जाए..इसके लिए किशनगढ़ के पास ही तिलोनिया बाजार ( जिसमें सभी आयु वर्ग के सदस्य स्वयं अपने अपने कामों में अपनी रुचि अनुसार काम करके छोटे छोटे कामों को आगे बढ़ाते हैं.. विशेषतया सोलर पैनल के काम में ) विजिट करके सोलर पैनल सीखने के काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए.. मीटिंग में लगभग 17 सदस्यों ने आकर मीटिंग का सफल आयोजन किया

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, जैम्स एंव ज्वैलरी इकाई "मासिक बैठक" व "परिंडा वितरण"

लघु उद्योग भारती,
जैम्स एंव ज्वैलरी इकाई
"मासिक बैठक" व "परिंडा वितरण"

आज दिनांक 5 जून दोपहर 12 बजे M.I.Road मे ज्वैलरी इकाई के संगठन सचिव श्री मनीष जी जौहरी के व्यवसायिक परिसर श्री ज्वैलरी पर "मासिक बैठक" व परिंडा वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

बैठक की अध्यक्षता श्री मनीष जौहरी के सानिध्य में की गयी। साथ ही जैम्स एवं ज्वैलरी इकाई के संयोजको, सदस्यों व M.I.Road व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ मुख्य मार्गो पर परिंडो की स्थापना व वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत करी।

उपस्थित कुल सदस्य निम्न प्रकार रहे-
लघु उद्योग भारती जयपुर के प्रान्त सचिव मनीष जी जौहरी, इकाई संयोजक सुमेरमल जी सोनी, सहसंयोजक श्याम सुंदर जी सोनी, पवन कुमार जी सोनी के साथ नरेंद्र जी कजोतिया, पंकज जी श्रीवास्तव, गौरव जी शर्मा,अजय जी अग्रवाल, प्रषुन जी सिंघल, राजेश जी गुप्ता सहीत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बृजेश सोनी , सह संयोजक
लघु उद्योग भारती
जेम्स एवं ज्वैलरी ईकाई
जयपुर राजस्थान 

Event Date: 05/06/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई की साधारण सभा की बैठक

लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई की साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें भारत माता व भगवान विश्वकर्मा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मीटिंग का आरंभ किया गया तथा निम्न बिंदुओं पर चर्चाएं हुई
1. जीएसटी सेलेब को तर्क संगत किया जाय किसानी कार्य मे आने वाले उपकरण पर जीएसटी 5% किया जाय
2* गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सभी उद्योग बंधु छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
3.स्टोन मार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का आयोजन लघु उद्योग भारती की देखरेख में होगा इस पर हर्ष किया गया
3. व्यापारी व उद्योग बंधुओ से बजट में क्या अच्छा हो सकता है उसको सुझाव आमंत्रित किए गए
4. लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अंकुर गोयल को लायंस क्लब रॉयल कोषाध्यक्ष बनने पर जितेंद्र यादव को राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन मैनेजमेंट कार्यकारिणी करने का सदस्य बनने पर तथा बृजराज सिंह चौहान को लायंस क्लब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई
5. उद्योगी में होने वाली समस्याओं पर चर्चाएं की गई
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव ज्ञानेश जांगिड़ उपाध्यक्ष अंकुर गोयल सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव महेंद्र यादव कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार यादव राकेश यादव मोहनलाल महेंद्र कुमार ब्रजराज चौहान जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे

Event Date: 04/06/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please