लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश महाकौशल संभाग कटनी की सभी इकाइयों के द्वारा सामूहिक रूप से रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के द्वारा विशाल शोभायात्रा में सेवा भाव से पेय पदार्थ का वितरण किया गया। साथ ही, शोभायात्रा में लघु उद्योग भारती की झांकी भी संचलित की गई।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी, संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी जी, संभागीय सचिव श्री हरि सिंह भदोरिया जी, संभागीय संयुक्त सचिव श्री मुरलीधर रतनानी जी, कटनी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सोनी जी, सचिव श्रीमती नीति ठाकुर जी, कटनी लामताड़ा इकाई अध्यक्ष श्री समीर सेठिया जी, सचिव श्री ईशान जैन जी, कटनी शहरी इकाई अध्यक्ष श्री अमित सिंघई जी, सचिव श्री निलेश विश्वकर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रभांशु वैश्य जी, कटनी माधव नगर इकाई अध्यक्ष सुरेश हिंदुजा जी, सचिव श्री राम वाधवानी जी, कटनी बरगवां अमकुही इकाई उपाध्यक्ष श्री सुरेश रतनानी जी, सचिव श्री मनीष कुमार सिंह जी, संयुक्त सचिव श्री अंबर डेंगरे जी एवं अन्य इकाई सदस्य श्री झमन दास जी, श्री राजपाल जी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।