Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती और स्वावलंबी भारत अभियान के मिले जुले प्रयासों का परिणाम है जोधपुर में एक नया

जोधपुर में एक नया स्वालंबन केन्द्र का उद्घाटन हुआ है, जो लघु उद्योग भारती और स्वावलंबी भारत अभियान के मिले जुले प्रयासों का परिणाम है। इस केन्द्र के उद्घाटन में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रान्त अध्यक्ष महावीर जी चोपड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, और सचिव श्री सुरेश जी विश्नोई उपस्थित थे।
इस केन्द्र में, सभी युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी और कार्य दिशा निर्देश दिए जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

Event Date: 16/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई की बैठक स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु

स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई की बैठक!
जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
पहले दिन, 25 अप्रैल को सदस्यता अभियान चलाएंगे, ताकि अधिक सदस्यों को जोड़ सकें।
दूसरे दिन, 26 अप्रैल को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे। उनका योगदान हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
तीसरे दिन, यानी 27 अप्रैल को, सेवा बस्ती में जाकर बच्चों को फल और बिस्किट बाँटेंगे। इस छोटे परियोजना के माध्यम से हम एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।

Event Date: 16/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती कोटा की समस्त इकाइयों ने नव संवत्सर 2081 का स्वागत एक सांस्कृतिक संध्या और स्वादिष्

लघु उद्योग भारती कोटा की समस्त इकाइयों ने नव संवत्सर 2081 का स्वागत एक सांस्कृतिक संध्या और स्वादिष्ट भोज के साथ किया। समस्त इकाइयों के सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे, और महिला इकाई ने इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में हमने विभिन्न प्रदेशों में नव संवत्सर कैसे मनाया जाता है, इसके बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मराज जी भाई साहब ने हमें नव संवत्सर के महत्व के बारे में ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर अ. भा. उपाध्यक्ष श्री ताराचंद जी गोयल भाई साहब, अ. भा. सह कोषाध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता, श्री प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल, और संपूर्ण कार्यकारिणी, सदस्य एवं परिवार के साथ लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

Event Date: 15/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा उद्यमी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बिजली बंबा बायपास स्थित समन्वय

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा उद्यमी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बिजली बंबा बायपास स्थित समन्वय भवन के ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मेरठ-हापुड़ लोकसभा से प्रत्याशी श्री अरुण गोविल ज़ी रहे।साथ ही, लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के सदस्यों ने भी इसमें अपनी भागीदारी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी एवं कार्यक्रम का संचालन मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन जी द्वारा किया गया।
लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने अपने उदबोधन में मत के महत्व पर चर्चा की और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। श्री पंकज कुमार जैन द्वारा लघु उद्योग भारती संगठन का परिचय दिया गया तथा उसके विस्तृत स्वरूप पर प्रकाश डाला गया।
श्री अरुण गोविल जी ने दिए गए प्यार एवं सम्मान के लिए लघु उद्योग भारती का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सांसद चुने जाने के बाद उद्यमियों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और मेरठ के औद्योगिक विकास पर कर्मठता से कार्य करेंगें।

Event Date: 15/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती कटनी ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

लघु उद्योग भारती कटनी ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में लघु उद्योग भारती कटनी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमति प्रिया सोनी जी, सचिव श्रीमति नीति ठाकुर जी, पुरुष इकाई सचिव निलेश विश्वकर्मा जी, लमतरा इंडस्ट्रीयल एरिया सचिव ईशान जैन जी, ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमति स्मिता वर्मा जी, सह प्रभारी काजल सोन्धिया जी की उपस्थिति रही।
साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनानेे हेतु लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमति प्रिया सोनी जी व लघु उद्योग भारती पुरुष ईकाई के सचिव निलेश विश्वकर्मा जी के द्वारा उद्बोधन दिया गया।
हमारी सदस्य हिमानी अग्रहरि जी ने अपने मेहनत और समर्पण से 30 किलो का टार्गेट पूरा किया और उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया।
मातृ शक्तियों ने अपनी उपस्थिति देते हुए स्वावलंबी भारत एवं आत्मनिर्भर की ओर कदम बढ़ाने हेतु, अपना योगदान दिया। साथ ही होली मिलन का कार्यक्रम भी पूर्ण किया गया।

Event Date: 13/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल जी ने स्थानीय विरसा विहार स्थित प्रसिद

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल जी ने स्थानीय विरसा विहार स्थित प्रसिद्ध भगड़ा, नाट्य रंगकर्मी व पंजाबी संस्कृति विषयक विभिन्न पुस्तकों के लेखक 80 वर्षीय चन्नी ताकुलिया की आर्ट गैलरी में लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ट की बैठक की अध्यक्षता की।
जिसमे ग्राम शिल्पी उत्तर क्षेत्र के संयोजक विजय ठाकुर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा जी, जिलाध्यक्ष विवेक राठौर जी, थिएटर कलाकार सुरिंदरपाल सिंह जी, पत्रकार और निर्देशक देसी झरोखा चिराग शर्मा जी, विक्रम कुमार जी व अन्य गणमान्य ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
इस समय स्थानीय ग्राम शिल्प प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। लघु उद्योग भारती का मुख्य उद्देश्य है हस्तशिल्प उद्योग को लोगों के बीच लाना और उनके उत्पादों को विभिन्न स्तरों तक पहुंचाना।
इससे न सिर्फ हमारे लोकल कलाकारों को समर्थन मिलेगा, बल्कि हम अपनी संस्कृति और विरासत को भी बचाएंगे। हम सभी एक साथ चल कर 'वोकल फ़ॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' के सपने को साकार करेंगे।

Event Date: 13/04/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर ने लोकमत परिष्कार अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर ने लोकमत परिष्कार अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में वर्धमान रूट्स विद्यालय की अध्यापिकाओं और अन्य महिला कर्मचारियों को उनके मत के मूल्य को समझाया गया और देशहित में 100% मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में इकाई अध्यक्ष अर्पिता जी, सचिव उर्वशी जी, और प्रोजेक्ट की संयोजिकाएं श्रीमती श्वेता जी नाहर, श्रीमती नीलम जी झवर, और श्रीमती खुशबू जी मूंदड़ा सहित 25 से अधिक महिला अध्यापिकाएं और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अभियान में सभी ने अपने परिवार और जानपहचान वालों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

Event Date: 13/04/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please