लघु उद्योग भारती, गूलर रोड- शक्ति नगर इकाई की बैठक मेसर्स टेक्नोगार्ड इंडिया, सुनील गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिले के महामंत्री योगेश गोस्वामी ने उपस्थित सभी सदस्यों की समस्या व सुझावों को सुना बैठक का संचालन जिले के कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल द्वारा किया गया, जैसा कि अवगत है जिला अलीगढ़ का औद्योगिक विस्तार और अधिक बढाने हेतु लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया गया उसी क्रम में लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के जिला पदाधिकारियों द्वारा इस बैठक को आहूत किया गया जिससे प्रत्येक औद्योगिक इकाई की समस्या सही पटल पर पहुँचाई जा सके, बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं व उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री -राकेश गोस्वामी,
कोषाध्यक्ष -आलोक वार्ष्णेय के साथ विजय यादव, सुनील गर्ग, विजय गोस्वामी, राहुल गोयल, रितेश आदि उपस्थित रहे।