Events

Major Event Attractions

All Events

लघु उद्योग भारती की रतलाम इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की

लघु उद्योग भारती की रतलाम इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई:
1)26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन के लिए स्थान चयनित करना।
2)22 जनवरी श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन सभी अपनी फैक्ट्री परिसर पर भगवा ध्वज तथा दीपक प्रज्वलित कर ,राम लला की फोटो लगाकर पूजा अर्चना कर फोटो शेयर करें तथा अपने कर्मचारियों को दीपक उपहार में दें।
3)बस बॉडी कार्य करने वाले उद्योगो को सदस्य बनाना।
4)दिनांक 22 /23 दिसंबर को हुई अभ्यास वर्ग में हिसाब की चर्चा की गई।

Event Date: 19/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती की हरिद्वार इकाई ने सिडकुल हरिद्वार स्थित होटल हायफ़न में एक सामान्य बैठक एवं नव वर

लघु उद्योग भारती की हरिद्वार इकाई ने सिडकुल हरिद्वार स्थित होटल हायफ़न में एक सामान्य बैठक एवं नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
श्री मनोज पुंडीर – ज़िला अध्यक्ष हरिद्वार एवं हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
बैठक की अध्यक्षता श्री रोहित भाटिया – प्रांत संयुक्त महामंत्री ने की एवं एवं श्री अमित त्यागी – प्रांत उपाध्यक्ष की विशिष्ट उपस्थिति रही। महानगर संयोजक श्री एसएस भूल्लर, हरिद्वार ग्रामीण संयोजक श्री एम से चौहान भी उपस्थित रहे।
बैठक में लगभग 55 सदस्यों में प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम सभी ने एक दूसरे को अंग्रेज़ी नव वर्ष की शुभकामना प्रेषित की तत्पश्चात् निम्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
– उद्यमियों को आई डी एस योजना में आ रही समस्याओं से श्री अमित मिश्रा एवं श्री पंकज बंसल ने अभय कराया जिसके समाधान हेतु श्री रोहित भाटिया ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल इस हेतु उद्योग सचिव से भेंट कर इसके संभावित समाधान हेतु प्रयास करेगा।

Event Date: 18/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती इंदौर की बैठक संपन्न हुई।उपस्थित सदस्यों में लघु उद्योग भारती की इंदौर अध्यक्ष

लघु उद्योग भारती इंदौर की बैठक संपन्न हुई।उपस्थित सदस्यों में लघु उद्योग भारती की इंदौर अध्यक्ष हेमलता कुमार जी, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन जी, सह कोषाध्यक्ष प्राची अग्रवाल जी, सहसचिव अनुजा पुरोहित जी, मीडिया प्रभारी समीक्षा नायक जी, कार्यकारिणी सदस्य सीमा भार्गव जी, कार्यकारिणी सदस्य मंजूषा देशमुख जी थे। महिला प्रभारी मध्य प्रदेश श्री मति सीमा मिश्रा जी से से टेलीफोनिक चर्चा भी हुई।
चर्चा के मुख्य बिंदु आगामी वर्कशॉप के विषय व उद्यम के प्रमुख प्लेटफार्म पर हमारी उपस्थिति कैसे होनी चाहिए आदि विषयों पर चर्चा हुई।लघु उद्योग भारती इंदौर की बैठक संपन्न हुई।उपस्थित सदस्यों में लघु उद्योग भारती की इंदौर अध्यक्ष हेमलता कुमार जी, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन जी, सह कोषाध्यक्ष प्राची अग्रवाल जी, सहसचिव अनुजा पुरोहित जी, मीडिया प्रभारी समीक्षा नायक जी, कार्यकारिणी सदस्य सीमा भार्गव जी, कार्यकारिणी सदस्य मंजूषा देशमुख जी थे। महिला प्रभारी मध्य प्रदेश श्री मति सीमा मिश्रा जी से से टेलीफोनिक चर्चा भी हुई।
चर्चा के मुख्य बिंदु आगामी वर्कशॉप के विषय व उद्यम के प्रमुख प्लेटफार्म पर हमारी उपस्थिति कैसे होनी चाहिए आदि विषयों पर चर्चा हुई।

Event Date: 18/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया।यह आयोजन आदर्श विद्या मंदिर स्कूल लालसागर में रखा गया। इस कार्यक्रम में, छात्रों को सुरक्षित जीवन के लिए योग, आयुर्वेदिक चिकित्सा, और स्वच्छता के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में शिक्षा दी। 100 से अधिक छात्राएं इसमें भाग लेकर लाभान्वित हुईं।
इस आयोजन में बालिकाओं के लिए भी खास ध्यान दिया, ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हों। इस सम्मेलन में राजस्थान प्रदेशं मंत्री मंजू सारस्वत, मंडोर इकाई के अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर, उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, आयुर्वेद कालेज की डाॅ. मनाली त्यागी, प्रधानाचार्य कुसुम लता और प्रीति चौहान भी उपस्थित थे।

Event Date: 16/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सरना डूंगर इकाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी से मुलाकात कर

लघु उद्योग भारती सरना डूंगर इकाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान उद्योग मंत्री पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी गईं। इस मुलाकात में प्रतिनिधमंडल ने राज्य के लघु उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए सहयोग का आशीर्वाद प्राप्त किया। ????
लघु उद्योग भारती उद्यमिता की ऊर्जा को बढ़ावा देती है, और इस मौके पर उद्योग मंत्री से लघु उद्योगों को समर्थन और सुरक्षा में मदद करने के लिए उनकी सहायता के लिए आग्रह किया।

Event Date: 16/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत देश – समाज देता हमें सब कुछ हम भी तो कुछ देना सी

"देश – समाज देता हमें सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें"
इसी भावना के साथ कर्तव्य पूर्ण करते हुए लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय प्रताप उच्च विद्यालय, अलवर में करीब 227 बच्चो को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम पूर्ण हुआ है।
कार्यक्रम में अतिथि रूप में श्री अशोक जी गुप्ता, प्रांत गौ सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहें। श्री राजेश जी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री संदीप जी गुप्ता प्रांत संयुक्त महासचिव, श्री देवेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, श्री विनोद अग्रवाल जी कोषाध्यक्ष, श्रीमती शिवानी जी यादव अध्यक्ष महिला इकाई, श्रीमती रुपाली जी गुप्ता कोषाध्यक्ष, महिला इकाई ने सहभागिता की।
इसके अलावा विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन गुप्ता जी, श्री अजित शास्त्री, श्रीमान अनिल जी सहित सभी शिक्षकगण व विधार्थी बंधु मौजूद रहें।
बाल विधार्थियो कों कार्यक्रम में ही सर्दी से बचाव हेतु गर्म जर्सियां पहनाई गई। जिसे पहनकर बच्चे काफी खुश हुए और उनके चेहरे खिल उठें।

Event Date: 16/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्री आदरणीय श्री भूपेन्द्रजी यादव से शिष्टाचार भेंट की

लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द्रजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलालजी बालड़ के सानिध्य मे केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री आदरणीय श्री भूपेन्द्रजी यादव से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमे ई पी सी , प्लास्टिक ,ईएसआई पीएफ, प्रदूषित पानी को पूरा देश में एक नीति बनवाने हेतु एनसीआर के अलावा एरिया में पेट कॉक का उपयोग को स्टार्ट करने हेतु ,मिनरल माइनिंग, एनसीआर ,टीटीजेड आदि मुद्दो पर चर्चा की
माननीय मंत्री महोदयजी ने विभिन्न विषयों पर चर्चाकर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये। इसमें सीपीसीबी के चेयरमैन तन्मयजी ईएसआई के आलोकजी एवम् अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमण्डल मे श्री राजेश गुप्ता अलवर, श्री वजुभाई वगासिया अहमदाबाद , प्रवीणजी लांबा भिवाड़ी , अभिषेकजी अजमेर , पुनमजी तंवर मंडोर ,संजयजी चौधरी भरतपुर , यू पी ,एम पी ,देहली सिलीगुड़ी बंगाल ,गुजरात सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Event Date: 16/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please