Events

Upcoming Events

All Events

लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई की पहली मासिक बैठक

लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई की पहली मासिक बैठक लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं संघटन मंत्री श्री अखिलेश जी तापड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई ।
इसमें लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, इंदौर इकाई पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणीं के सदस्य श्री शिव नारायण शर्मा, पोलोग्राउड इकाई के अध्यक्ष श्री पंकज काले , पूर्व मंत्री श्री मनोज तिवारी , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री परेश जी खंडेलवाल एवं बरदरी इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संघटन मंत्री, कार्यकारिणी के सदस्य एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
जहां प्रादेशिक अध्यक्ष द्वारा लघु उद्योग भारती के बारे में तथा संघटन को कैसे चलाना , सदस्यता अभियान कैसे चलाना तथा संघटन के काम काज एवं दायित्वों के बारे में चर्चा की गई।

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती का शाजापुर जिले के कालापीपल एवं शुजालपुर नवीन इकाई गठन

लघु उद्योग भारती का शाजापुर जिले के कालापीपल एवं शुजालपुर नवीन इकाई गठन करने का 5 जनवरी से 10 जनवरी तक का सदस्य अभियान जो शुरू किया गया था आज दिनांक को समाप्त हुआ
एवं कालापीपल शुजालपुर इकाई का आज पूर्ण गठन हो गया है 35 सदस्य आजीवन बनाए गए
आगामी दोनों में कालापीपल शुजालपुर इकाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कालापीपल शुजालपुर इकाई का विधिवत घोषणा एवं गठन एवं उद्यमी सम्मेलन किया जावेगा जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी से कार्यक्रम हेतु सहमति लेकर दिनांक एवं स्थान का चयन करके सूचित किया जाएगा इस अभियान में लघु उद्योग भारती के समस्त पदाधिकारी सदस्य गण उद्यमी साथियों आप सबका बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जो सहयोग किया उसके लिए धन्यवाद, शाजापुर जिला के अध्यक्ष श्री किशोर प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम श्री सुभाष मंडलोई संभागीय कार्यकारिणी मेंबर कालापीपल एवं शुजालपुर ईकाई के संयोजक श्री महेंद्र पांचाल एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
प्रेषक दिनेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती शाजापुर

Event Date: 11/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती सतना इकाई द्वारा सरस्वती आवासीय विद्यापीठ उतैली में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया।

लघु उद्योग भारती सतना इकाई ने सरस्वती आवासीय विद्यापीठ, उतैली में एक उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं श्रीमती प्रतिमा बागड़ी जी (नगरीय विकास एवं आवास मंत्री), महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी, लघु उद्योग भारती के संरक्षक श्री उत्तम बनर्जी जी, लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी, प्रदेश सचिव श्री अरुण सोनी जी, प्रदेश एवं महा कोशल प्रांत के पदाधिकारीगण और महाकौशल अंचल के 22 जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य, सतना जिले के उद्यमी और लघु उद्योग भारती सतना के सभी उद्यमी सदस्य।
दो दिवसीय कार्यशाला में हमने प्रमुख अतिथियों और वक्ताओं के द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Event Date: 09/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का शिष्टमण्डल कृष्णकुमारजी विश्नोई से मिलकर उद्योग राज्यमंत्री बनने

लघु उद्योग भारती का शिष्टमण्डल अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री Ghanshyam Ojha जी व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के सानिध्य मे श्रीमान् के के विश्नोई जी से मिलकर उद्योग राज्यमंत्री बनने पर पुच्छ-गुच्छ व माल्यार्पण कर अभिनन्दन कर बधाई दी।
शिष्टमण्डल ने पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे उद्घाटन समारोह मे पधारने का निमंत्रण दिया और उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
शिष्टमण्डल ने राजस्थान मे उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
राज्यमंत्री श्री के के विश्नोई ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जल्द ही निराकरण करने का का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमण्डल मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, सचिव श्री पंकज लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दुगड श्री राजेन्द्र राठी, सदस्य श्री अशोक बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे

Event Date: 09/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती लखनऊ एवं SIDBI ने उद्यमियों के लिए उद्योगों के प्रोत्साहन और विस्तार के लिए सेमिनार

लखनऊ में आयोजित 'सेमिनार' में #लघुउद्योगभारती एवं @sidbiofficial ने उद्यमियों के लिए उद्योगों के प्रोत्साहन और विस्तार के लिए ज्ञानवर्धन की अनूठी पहल की। इस कार्यक्रम में सिडबी के महा प्रबन्धक श्री मनीष सिन्हा और सहायक महाप्रबंधक श्री नीरज भल्ला ने उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
"यहां SIDBI की योजनाओं, जैसे टर्म लोन, निर्यात ऋण, इंक्विटी सहायता, उर्जा संरक्षण सहायताओं और अन्य के बारे में चर्चा हुई। उपस्थित अतिथि श्री हर्ष जे. मार्केटिंग एण्ड प्रमोशनल कंसल्टेंट (ONDC) च TReDS के विषय पर श्री आशीष अदित्य व श्री एम.एस.आर.के मूर्ति सहायक महा प्रबन्धक CGTMSE पर महत्त्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन श्री अरूण भाटिया अध्यक्ष लखनऊ, श्री सुमित मित्तल महामंत्री लखनऊ, श्री केशव माथुर उपाध्यक्ष व लखनऊ, इकाई टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रीता मित्तल अध्यक्ष अवध संभाग, विपिन गुप्ता लखनऊ मण्डल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि साथ द्वारा किया गया कार्यक्रम में लखनऊ जनपद के अलावा बाराबंकी व बुलंदशहर के उद्यमियों के साथ लगभग 75 उद्यमियों में प्रतिभाग किया।

Event Date: 09/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती गुजरात प्रदेश के उत्तर विभाग कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती गुजरात प्रदेश के उत्तर विभाग कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीप्रकाशचंद्र जी भाईसाहब और पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख एवं गुजरात प्रभारी श्रीबलदेव भाई प्रजापति जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
#लघुउद्योग #गुजरात #क्षमता #प्रशिक्षण #विकास #laghuudyogbharati
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाए रखने का एक और कदम है। हम सभी मिलकर उद्यम में समर्थन दें और लघु उद्योग के विकास में योगदान करें।

Event Date: 08/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती के महाकौशल संभाग की संभागीय बैठक एवं अभ्यास वर्ग संपन्न

लघु उद्योग भारती: संघटित, संज्ञानात्मक और समर्पित! ????
महाकौशल संभाग की बैठक और अभ्यास वर्ग कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ होने वाली यह महत्त्वपूर्ण बैठक अत्यंत संवेदनशील और शिक्षाप्रद रही।
#लघुउद्योग #महाकौशल #संगठन #अभ्यास #समृद्धि
#laghuudyogbharati
साथ ही, इस बैठक ने हमें अपने व्यक्तित्व को समृद्ध करने का मार्गदर्शन किया। संगठन की मर्यादाओं और संरचना को समझने के साथ-साथ हमें यह भी बताया गया कि किस प्रकार से हम अपने संगठन को मजबूत कर सकते हैं।
श्री ताराचंद जी, श्री उत्तम चंद्र बनर्जी, श्रीमती प्रतिभा बागड़ी जी, श्री योगेश ताम्रकार जी, श्री राजेश मिश्रा जी, श्री अरुण सोनी जी, और श्री अनिल वासवानी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Event Date: 08/01/2024
Event Venue:

लघु उद्योग भारती और यू ग्रो कैपिटल के साथ सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट की जानकारी देने का आयोजन

लघु उद्योग भारती और यू ग्रो कैपिटल के साथ सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट की जानकारी देने का आयोजन! ????????
लघु उद्योग भारती ने यू ग्रो कैपिटल के साथ मिलकर राजस्थान के बीकानेर शहर में सेमिनार का आयोजन किया है, जो उनके राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा हैं। इस सेमिनार में कारोबारियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट की महत्ता पर जागरूक किया जाएगा। लघु उद्योग भारती यू ग्रो कैपिटल के साथ मिलकर कुल 100 सेमिनार करने जा रही है। उस कड़ी में बीकानेर में आयोजित यह दूसरा सेमिनार है।
सेमिनार में लघु उद्योग भारती और यू ग्रो के पदाधिकारी सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट के बारे में जानकारी देंगे और छोटे उद्यमियों को सफलता के मार्गदर्शन में सहायता करेंगे। लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ने इस मौके पर यह दिवस्तव बताया है और सुनिश्चित किया है कि यह सेमिनार सुक्ष्म उद्यमों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम होगा।
यह सेमिनार सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट के माध्यम से एमएसएमई को सशक्त बनाने में मदद करेगा।

Event Date: 08/01/2024
Event Venue:
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please