लघुउद्योगभारती #मेरठ महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जेनरेटर बंदी की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। CPCB 4 प्लस कैटेगरी के नए जेनरेटर की जानकारी हेतु जैक्सन कंपनी के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, लेकिन उद्यमियों के अनुसार इसे बहुत महंगा बताया गया। हमने सरकार से मांग की है – पुराने जेनरेटर को बहाल रखा जाए या नए जेनरेटर की खरीद पर 50% सब्सिडी और बाकी 50% पर कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री, डा विकास अग्रवाल जी, ने इसे यथोचित प्रयास करने का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अमल कृष्णा, अर्पित जैन, रूपक जैन, विवेक मित्तल, अंकुर जैन, अनिरुद्ध, मुकेश जैन, अमित रस्तोगी, शरद सुधाकर जी, और अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।