ग्रामीण क्षेत्र की लाइन को इंडस्ट्रियल क्षेत्र से अलग करने बनी सहमति
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने की कार्यपालन निदेशक से मुलाकात
दुर्ग। रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान एवं निराकरण के लिए विद्युत विभाग दुर्ग के कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल से लघु उद्योग भारती रसमड़ा एवं दुर्ग के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव ओमप्रकाश रजक, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में मुलाकात कर सार्थक चर्चा की गई। रसमड़ा सिलोदा क्षेत्र में 33/11 केव्ही विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग की गई। इस मांग पर श्री खंडेलवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्ग खंड के अधीक्षण अभियंता आर.के. मिश्रा को रसमड़ा
औद्योगिक क्षेत्र के सिलोदा में 33/11 केव्ही विद्युत सबस्टेशन स्थापना के लिए आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
कार्यपालन निदेशक ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए बीएसएनएल फीडर को औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग कर ग्रामीण क्षेत्र की लाइन को इंडस्ट्रियल क्षेत्र की लाइन से अलग करने पर सहमति बनी। बार-बार विद्युत अवरोध के रोकथाम के लिए सभी लाइनों के उचित संधारण, भविष्य में किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या के लिए त्वरित निराकरण करने के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल को रसमड़ा क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।


