जयपुर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर प्रभावशाली प्रैस वार्ता, महिला सशक्तिकरण को मिला नया बल

April 18, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जयपुर स्थित लघु उद्योग भारती के कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की प्रमुख महिला पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रैस वार्ता को राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह, जयपुर प्रांत की सह महामंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल, जयपुर सेंट्रल महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल, जगतपुरा महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ एवं वैशाली नगर महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होने तथा समाज में समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने जैसे लाभों पर प्रकाश डाला।

इस प्रैस वार्ता में जयपुर प्रांत की लगभग 50 महिला सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और प्रभाव और भी बढ़ गया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please