राजस्थान के ब्यावर में कौशल विकास केंद्र निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती, ब्यावर (राजस्थान) द्वारा प्रस्तावित कौशल विकास केंद्र के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने हेतु एक महत्वपूर्ण परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र निर्माण की आगामी कार्ययोजना, प्रारंभिक तैयारियों तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा हुई।
बैठक का मार्गदर्शन लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा द्वारा किया गया। उन्होंने कौशल विकास केंद्र को स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन एवं तकनीकी प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर बल दिया।
इस अवसर पर अजय खंडेलवाल एवं दीपक झंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केंद्र निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में कौशल विकास केंद्र के शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने हेतु सकारात्मक निर्णय लिए गए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। यह केंद्र भविष्य में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार एवं उद्योग विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।