आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा आदरणीय विधायक श्री अशोक जी कोठारी को “स्वयंसिद्धा : नारी शक्ति अनंता” मैगजीन भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक महोदय ने इस विशेष पहल की सराहना करते हुए महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस प्रेरणादायक प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले ऐसे रचनात्मक प्रयास महिलाओं को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग सदैव लघु उद्योग भारती परिवार के साथ रहेगा।
“स्वयंसिद्धा : नारी शक्ति अनंता” मैगजीन, लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा का एक विशेष प्रयास है, जिसमें महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक यात्राओं, संघर्षों एवं उपलब्धियों को स्थान दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की ओर प्रेरित हो सकें।