लघु उद्योगों के बैंकिंग समाधान पर RBI बैठक, उद्योग प्रतिनिधियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

May 14, 2026
Dehradun,
UTTARAKHAND

आज दिनांक 11 मई 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून परिसर में MSME क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के रीजनल हेड उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण बैठक में केवल तीन औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक के दौरान MSME क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की गई।

श्री संजय गुप्ता जी (प्रदेश कोषाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड) ने लघु उद्योगों के समक्ष बैंक गारंटी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि छोटे उद्योगों को बैंकिंग सपोर्ट की अत्यधिक आवश्यकता होती है और बैंकिंग प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं उद्योग हितैषी बनाया जाना चाहिए।

श्री अजय गर्ग जी (सचिव, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रुड़की) ने MSME के लिए Non-Collateral Loan की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने पर भारतीय रिजर्व बैंक का आभार व्यक्त किया।

वहीं श्री बीरेंद्र शुक्ल जी (जिला महामंत्री, लघु उद्योग भारती, रुड़की नगर) ने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना में केवल एक-दो सरकारी बैंक ही सहयोग के लिए आगे आते हैं, जबकि अधिकांश बैंक पहले से संचालित उद्योगों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि “मेक इन इंडिया” अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना है तो नए उद्योगों को भी पर्याप्त बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

श्री अरविंद कुमार जी (क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून) ने MSME क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर देते हुए सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बैंकों में समस्याओं के निवारण हेतु समितियों का गठन करें तथा कमजोर उद्योगों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त सहायता प्रदान करें, जिससे उद्योग सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

बैठक के साथ एजेंडा एवं छायाचित्र भी संलग्न किए गए।

सादर 🙏
बीरेंद्र शुक्ल
महामंत्री, रुड़की नगर इकाई
लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please