लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न, उद्यम समागम-2026 की तैयारियों पर हुआ विस्तृत मंथन

July 27, 2026
Bhopal,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई 2026 को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय ‘उद्यम सेतु’ में संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना एवं उद्यमियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में विशेष रूप से आगामी 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले “उद्यम समागम-2026” की तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने, व्यापारिक अवसरों के विस्तार, नवाचार एवं उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 3,000 से अधिक उद्यमियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी ने किया मार्गदर्शन

बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी ने की। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद जी गोयल, पूर्व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय नारंग, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी, प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अतीत अग्रवाल जी सहित प्रदेश के तीनों अंचलों—मालवा, महाकौशल एवं मध्य भारत—के महिला एवं पुरुष इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तीन सत्रों में हुई बैठक, संगठन विस्तार एवं कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक का आयोजन तीन प्रमुख सत्रों में किया गया।

प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यालय स्थित स्किल सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद जी गोयल द्वारा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

द्वितीय सत्र में मालवा, महाकौशल एवं मध्य भारत अंचलों की समूह बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

तृतीय सत्र में विशेष विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं।

  • आईटीआई कार्यों की प्रगति की जानकारी श्री नितिन कामऋषि द्वारा दी गई।
  • टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से संबंधित कार्यों का विवरण श्रीमती सीमा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  • उत्पाद समूह (Product Clusters) से संबंधित जानकारी श्री पुरुषोत्तम कौशिक द्वारा साझा की गई।

प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी ने संगठन के पूर्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक का समापन राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी के प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ हुआ।

उद्यम समागम-2026 की तैयारियों पर विशेष चर्चा

बैठक में इंदौर में आयोजित होने वाले उद्यम समागम-2026 को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

मुख्य बिंदु रहे:

  • अधिकतम उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन अभियान।
  • बाहर से आने वाले उद्यमियों के लिए आवास एवं यातायात व्यवस्था।
  • कार्यक्रम के दौरान भोजन व्यवस्था।
  • स्मारिका प्रकाशन एवं विज्ञापन संग्रह की योजना।

संगठन विस्तार एवं प्रवास योजना को मिली गति

बैठक में सदस्यता विस्तार, नई इकाइयों के गठन एवं पदाधिकारियों के प्रवास की विस्तृत योजना तैयार की गई।

आगामी अंचल बैठकें

  • महाकौशल अंचल बैठक: 16 अगस्त 2026, सिवनी
  • मालवांचल बैठक: 22 अगस्त 2026, नागदा (उज्जैन)
  • मध्य भारत अंचल बैठक: 30 अगस्त 2026, हरदा एवं गुना

अंचलवार निर्धारित लक्ष्य

मालवा अंचल:
वर्तमान सदस्य संख्या 3,720 से बढ़ाकर 4,000 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बड़वानी, बदनावर, मनावर, निमरानी, देवास ग्रामीण, रेडीमेड गारमेंट इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार हेतु प्रवास तय किए गए। जावरा में नई इकाई गठन का प्रस्ताव रखा गया।

महाकौशल अंचल:
3 अक्टूबर तक सदस्य संख्या को 1,700 तक पहुंचाने एवं क्षेत्रीय सम्मेलन में 250 उद्यमियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया। मऊगंज, उमरिया, आईटी पार्क/गारमेंट क्लस्टर एवं बीना क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए।

मध्य भारत अंचल:
सदस्य संख्या 1,250 से बढ़ाकर 1,500 तथा इकाइयों की संख्या 25 से बढ़ाकर 30 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सीहोर, अशोकनगर, ग्वालियर स्टोन एवं रेडीमेड पार्क क्षेत्रों में संगठन विस्तार के लिए प्रवास तय किए गए।

बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश संगठन विस्तार, उद्यमी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please