<p>लघु उद्योग भारती द्वारा ब्यावर जिले में विकसित प्रथम लघु उद्योग भारती वाटिका का अनावरण समारोह 18 सितम्बर सोमवार को किया जायेगा । अध्यक्ष सचिन नाहर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि रोहिताश्व सिंह तोमर, सम्माननीय अतिथि आदित्य शर्मा, विशिष्ट अतिथि मृदुलसिंह होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती करेगें।</p><p>कार्यक्रम संयोजक दीपक झंवर ने बताया कि वर्तमान में पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से जूझ रहा है। हरियाली का विस्तार कर पर्यावरण संतुलन के माध्यम से ही इस दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इसी पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए लघु उद्योग भारती, ब्यावर शाखा द्वारा रिको द्वारा आवंटित किए गए भूखण्ड पर एक लघु उद्योग भारती वाटिका का निर्माण किया गया है।</p><p>इसमें विशेषज्ञों के निर्देशन में जापानी मियावाकी पद्धति द्वारा 1100 पौधों का सघन वन लगाया गया है। इस तकनीक के द्वारा लगाए गए एक फुट के पेड़ 2 वर्ष के अल्प समय में ही 15 फुट से अधिक की ऊंचाई प्राप्त कर लेते हैं। इस वाटिका में वॉक वे, वॉक वे के दोनो तरफ सुदृढ़ ब्लॉक्स, ड्रिप सिंचाई सिस्टम, फलदार पौधे और एक सुंदर और मनमोहक लॉन को विकसित किया गया है।</p><p>इस वाटिका का अनावरण दिनांक 18 सितंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे अजमेर रोड़ स्थित रिको द्वितीय में सम्मानित अतिथियों द्वारा किया जायेगा। शहर के हरित विकास में आपके योगदान एवं आगामी समय में नगर के लिए स्थापित होने जा रही इस धरोहर के लिए आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।</p>