उद्योग हितों एवं MSME मुद्दों के समाधान पर केंद्रित लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की पहली एग्जीक्यूटिव बैठक संपन्न

April 17, 2026
Faridabad,
HARYANA

लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद की प्रथम एग्जीक्यूटिव मीटिंग संपन्न

लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद द्वारा अपनी प्रथम एग्जीक्यूटिव मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी एग्जीक्यूटिव सदस्यों का विधिवत इंडक्शन किया गया, जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) एवं उनके नाम व पदनाम सहित विजिटिंग कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय पाल डूडी, डिस्ट्रिक्ट लेबर कमिश्नर, फरीदाबाद उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर अरुण बजाज (अखिल भारतीय सदस्य एवं हरियाणा प्रांत सह-प्रभारी), मनोज रोंगटा (महामंत्री, हरियाणा प्रांत), राकेश कुमार गुप्ता (इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट एवं प्रभारी, गुरुग्राम-मानेसर) एवं संजय अरोड़ा (संस्थापक सदस्य एवं संघ चालक, फरीदाबाद पश्चिम) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष अमृत कोचर द्वारा किया गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों का इंडक्शन करते हुए आगामी वर्ष के लिए संगठन की योजनाओं, गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया तथा MSME उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए संगठन की वर्तमान आर्थिक स्थिति से सभी सदस्यों को अवगत कराया, जिससे पारदर्शिता और विश्वास का संदेश गया।

मुख्य अतिथि अजय पाल डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला श्रम आयुक्त कार्यालय उद्योगों की सहायता और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को निःसंकोच साझा करें, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने हर स्तर पर उद्योगों को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ तथा संस्था के महासचिव दिनेश शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। यह बैठक संगठन के सुदृढ़ीकरण और उद्योगों के हित में प्रभावी कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please