गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती इकाई गठन समारोह संपन्न
दिनांक 18 मई 2026 को औद्योगिक नगरी, साइबर सिटी एवं ग्लोबल सिटी के रूप में प्रसिद्ध गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम इकाई गठन समारोह का भव्य आयोजन राजवंशी होटल में किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित उद्यमियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
लघु उद्योग भारती, जो देशभर में लगभग 66,000 सदस्यों, 1,100 इकाइयों तथा 27 राज्यों एवं 581 जिलों में सक्रिय संगठनात्मक विस्तार रखती है, ने इस अवसर पर गुरुग्राम इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा की।
समारोह में प्रमुख रूप से मनोज रुंगटा जी (प्रांतीय महासचिव, हरियाणा प्रांत), अरुण बजाज जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सह-प्रभारी, हरियाणा प्रांत) तथा राकेश गुप्ता जी (प्रभारी, गुड़गांव-मानेसर इकाई) उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं उद्योगपतियों की उपस्थिति में गुरुग्राम इकाई का गठन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
गठन के अंतर्गत निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए—
विनोद गुप्ता — अध्यक्ष, जिला गुरुग्राम
विनोद वाधवा — महासचिव
पवन कुमार गुप्ता — कोषाध्यक्ष
कार्यक्रम में मानेसर एवं गुरुग्राम क्षेत्र के अनेक उद्योगपतियों ने सहभागिता की। विशेष रूप से पवन जिंदल जी (प्रधान, दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन), उमेश द्विवेदी जी (महासचिव, दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन), हरीश गुप्ता जी, राजेश अग्रवाल जी (महासचिव, वैश्य समाज धर्मशाला, गुरुग्राम) एवं सत्यपाल कंबोज जी संयोजक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मार्क एग्जास्ट सिस्टम से अशोक कुमार गुप्ता जी एवं उनके वेंडर्स भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गुरुग्राम के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से गौरव छाबड़ा जी, अमित सोंधी जी, नवनीत गोयल जी, रविंद्र जैन जी, धीरज बजाज जी, राजेश नेहरा जी, डॉ. युगल किशोर उपाध्याय जी, लव जैन जी, देवेंद्र कुमार जी एवं विनय अग्रवाल जी सहित अनेक उद्योगपतियों ने सहभागिता की।
समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी के इंडस्ट्रियल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आर.के. शर्मा जी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठन मंत्र के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का परिचय एवं स्वागत हुआ। प्रांत पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं संगठन के विस्तार पर विस्तृत प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण बजाज जी ने उद्योगपतियों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर कार्य करने से उद्योग एवं राष्ट्र दोनों को मजबूती मिलेगी।
उपस्थित सभी उद्योगपतियों एवं अतिथियों ने हरियाणा प्रांत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन सलूजा जी, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू जी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी वर्ष 1971 से औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तथा उद्योग जगत की जमीनी चुनौतियों एवं समस्याओं की गहरी समझ रखते हैं।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता जी ने सभी उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।