प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

June 23, 2026
Dehradun,
UTTARAKHAND

देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री राहुल देव जी, श्री सुनील पांडे जी एवं श्री बीरेंद्र शुक्ल जी उपस्थित रहे तथा योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा देशभर के युवा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। योजना के अंतर्गत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक का प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है, जबकि रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी पर ₹3,000 प्रतिमाह तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से देशभर में लगभग 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

यह योजना युवाओं के लिए नए रोजगार अवसरों का सृजन करने, औपचारिक रोजगार को प्रोत्साहित करने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा वर्ग आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau, Savita Harbans Kapoor सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please