अलवर। ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, अलवर द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। महिला इकाई की ओर से श्रीमती शिवानी यादव, श्रीमती रूपाली गुप्ता, श्रीमती कविता कछावा एवं श्रीमती सूची गुप्ता ने कार्यक्रम में सहभागिता कर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से उद्यमियों और कर्मचारियों दोनों को लाभ मिलता है तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिलती है।
“रोज़गार या कारोबार, साथ है भारत सरकार”
रूपाली गुप्ता
सचिव, लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर।