राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्राओं ने कौशल प्रशिक्षण का प्रथम चरण किया सफलतापूर्वक पूर्ण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत 120 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत सुबोध कॉलेज, जयपुर की 40 छात्राओं के प्रथम बैच ने फैशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग तथा स्केचिंग जैसे आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी विषयों में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में LUB-CII मॉडल करियर सेंटर के प्रमुख श्री जयेंद्र सिंह चौहान, जयपुर प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा तथा जगतपुरा महिला इकाई की अध्यक्ष एवं कौशल आयाम, जयपुर प्रांत की श्रीमती वैशाली वशिष्ठ ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षक एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण काल में छात्राओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। यह पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर, कुशल एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
— महेंद्र कुमार खुराना
समन्वयक, सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र
उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, राजस्थान