लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न

March 27, 2026
Lucknow,
Uttar Pradesh

घु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा, अवध संभाग बैठक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया कान्क्लेव और पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन आज गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल मक्योंर, शहीद पथ (पलासियो माल के पास) में किया गया। संगठन के इस वृहद कार्यक्रम की शुरूआत शाम 5.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस आयोजन में व्यापारिक विमर्श, बैंकिंग समाधान और सांस्कृतिक उल्लास का बेहतरीन संगम देखने को मिला। सबसे पहले लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा की बैठक सम्पन्न हुईवार्षिक आम सभा में आगामी वर्ष (2026-27) की रूपरेखा तय की गई और अवध संभाग की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरे चरण में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ उद्यमियों की समस्याओं और ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, विशिष्ट अतिथि ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ०प्र०, मधुसूदन दादू अखिल भारतीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जैसे दिग्गजों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने कहा कि आज का आयोजन न केवल उद्योगों के विकास के लिए एक मंच बना, बल्कि सामाजिक मेलजोल का भी एक सुंदर उदाहरण भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुत हुआ।

लघु उद्योग भारती लखनऊ इकाई द्वारा संगठन की बैठक के बाद कार्यक्रम का समापन पारिवारिक होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ब्रज की फूलों की होली के साथ हुआ, जिसमें 200 से अधिक उद्यमियों और उनके परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रामप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष अवध संभाग, अरूण भाटिया संभाग महामंत्री, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष केशव माथुर, राजीव शर्मा महामंत्री, अनुज सहानी कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please